रायसोनी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एड. सुयोग माथुरकर को स्वर्ण पदक

अमरावती /दि.17 – जी. एच. रायसोनी विश्वविद्यालय, अमरावती के छठे दीक्षांत समारोह में विधि संकाय (एलएलबी) वर्ष 2025 की परीक्षा में सर्वाधिक 7.94 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने पर एड. सुयोग दीपक माथुरकर को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया.
यह समारोह गुरुवार को मोर्शी रोड स्थित संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और पीएचडी पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को इस अवसर पर उपाधियां प्रदान की गईं. विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया. विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. विनायक देशपांडे के हस्ते एडवोकेट सुयोग माथुरकर को पदवी प्रमाणपत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान किया गया. समारोह में रायसोनी एज्युकेशन के अध्यक्ष सुनील रायसोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट नागपुर के संचालक डॉ. भीमराया मेत्री तथा एलआईटी विश्वविद्यालय नागपुर के कुलगुरू डॉ. अतुल वैद्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. विधि विभाग की प्राध्यापिकाओं मीनाक्षी काले, कोमल खाजोने, शीतल वरणकर, स्नेहल डोंगरे एवं क्षितिजा देशमुख ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी. समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए यह गौरव का क्षण साबित हुआ.

Back to top button