‘उस’ व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव जलाया ?

वरूड के उस शव का रहस्य कायम

* आसपास के 50 किलोमीटर परिसर में पुलिस का सर्चिंग
अमरावती/दि.30वरूड तहसील के बेसखेडा शिवार में बरामद अधजले अज्ञात शव के कारण संपूर्ण जिले में खलबली मच गई है. अमरावती ग्रामीण अपराध शाखा समेत 5 दल आरोपियों की तलाश में है. पुलिस ने अब घटनास्थल से 50 किलोमीटर परिसर में सर्चिंंग शुरू किया है. मध्यप्रदेश के पांढुर्णा और नागपुर जिले में जांच की जा रही है.
29 मार्च को सुबह खैरगांव निवासी सुनील ढोमणे को उसके बेसखेडा शिवार के खेत की नाली के पास जला हुआ शव दिखाई दिया था. अज्ञात आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के इरादे से युवक की हत्या कर उसे जला दिया था. इस प्रकरण में वरूड पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण अपराध शाखा के तीन और वरूड पुलिस के दो ऐसे 5 दल तैयार किए गये है. घटनास्थल यह मध्यप्रदेश की सीमा से सटकर रहने से मृतक की शिनाख्त करने के लिए मध्यप्रदेश के पांढुर्णा और नागपुर के गांव में दल प्रत्यक्ष भेंट देकर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. इस प्रकरण में वरूड पुलिस ने सुनील ढोमणे की शिकायत पर 29 मार्च को अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है. वरूड, मोर्शी, शेंदुरजनाघाट व बेनोडा पुलिस स्टेशन समेत मध्यप्रदेश की सीमा के पुलिस स्टेशनों में दर्ज लापता लोगों की जांच की जा रही है.

मजदूर रहने की संभावना
मृतक के शरीर पर वस्तु और पहनावे पर से वह मजदूर रहने के चलते मृतक मध्यप्रदेश का रहने का संदेह पुलिस को है.

पहले हत्या फिर जलाया
आरोपियों ने युवक को दुपहिया वाहन पर घटनास्थल लाया होगा और खेत से सटकर गहराईवाली नाली में धकेलने के पूर्व उस पर जानलेवा हमला किया गया होगा. वह बेहोशी की हालत में रहते अथवा मृतावस्था में रहते उसे जला देने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

आरोपियों की तलाश जारी
पहले हत्या और बाद में सबूत नष्ट करने के मकसद से जलाने का अनुमान है. घटनास्थल से 50 किलोमीटर परिसर में सर्चिंग जारी है. पांच दल आरोपियों की तलाश में लगे हैं.
किरण वानखडे,
निरीक्षक ग्रामीण अपराध शाखा

Back to top button