मां की मृत्यु के बाद बेटे ने भी लगाई फांसी

नागपुर जिले के रायबासा गांव की घटना

नागपुर/दि.14 – मां के निधन का दुख सहन न होने से बेटे ने अंतिम संस्कार के बाद केवल कुछ घंटों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह सनसनीखेज घटना नागपुर जिले के सावनेर तहसील में आनेवाले रायबासा गांव में घटित हुई. इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है.
नागपुर जिले के केलवद थाना क्षेत्र के रायबासा गांव में रामू दयाराम मसराम (50) यह अपने परिवार के साथ रहते थे. बुधवार को उनकी मां मन्नाबाई दयाराम मसराम (75) का वृद्धावस्था में निधन हो गया. मां से करीबी रिश्ता रखनेवाले रामू को अपनी मां के निधन का झटका लगा था, ऐसा ग्रामवासियों का कहना है. गुरुवार की शाम 5 बजे के दौरान गांव के स्मशानभूमि पर मन्नाबाई के पार्थिव पर अंतिम संस्कार किया गया. उस समय रामू शांत दिखाई देता रहा तो भी उसकी आंखों में आंसू और दुख अनेकों ने महसूस किया था. अंतिम संस्कार निपटने के बाद रात को रामू ने घर के सदस्यों को किसी काम से बाहर जाने कहा. परिवार को लगा कि, अब रामू आराम करेगे. उन्होंने घर का दरवाजा भीतर से बंद कर दिया. सुबह काफी समय तक दरवाजा न खोलने से परिवार के सदस्यों को संदेह निर्माण हुआ. आवाज देने के बाद भी प्रतिसाद न मिलने से दरवाजा तोडा गया, भीतर जाकर देखा तो रामू फांसी पर लटका पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही केलवद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई. पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button