लाखनवाडी की खेतिहर मजदूर की दुर्घटना में मौत

कोकर्डा फाटा की घटना

दर्यापुर /दि.28 – सडक पर ऑटो रिक्शा का इंतजार करती खडी महिला को दुपहिया सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में गंभीर रुप से घायल इस खेतिहर मजदूर महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. यह घटना कोकर्डा फाटा के सामने 25 मार्च को सुबह 11.30 बजे के दौरान घटित हुई. मृतक महिला का नाम लाखनवाडी ग्राम निवासी सुनीता भीमराव सोलंके (51) है.
जानकारी के मुताबिक 25 मार्च को सुबह हर दिन की तरह खेती के काम निपटाकर लाखनवाडी अपने घर लौटने के लिए सुनीता सोलंके नामक खेतिहर मजदूर महिला कोकर्डा फाटा के सामने दर्यापुर रोड पर ऑटो रिक्शा का इंतजार करती हुई खडी थी. तब अचानक तेज रफ्तार से आ रही दुपहिया के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में गंभीर रुप से घायल हुई महिला को दर्यापुर उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया. हालत गंभीर रहने से उसे अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. पति के निधन के बाद सुनीता सोलंके अपना पेट भरने के लिए मजदूरी करती थी. अब उसके निधन के कारण बेटा लखन निराधार हो गया है. उसे आर्थिक सहायता के तौर पर बुद्धभूषण भीमरातव गवई के प्रयासो से सागर गायगोले ने 20 हजार रुपए की आर्थिख सहायता कर आधार दिया है.

Back to top button