आज से प्रयागराज पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड रामायण का प्रारंभ
हनुमान जन्मोत्सव पर किया गया पाठ का आयोजन

* 2 को अभिषेक, महाआरती व महाप्रसाद
अमरावती/दि.30– स्थानीय टोपे नगर रोड स्थित मांगीलाल प्लॉट के श्री प्रयागराज पंचमुखी हनुमान मंदिर में इस समय हनुमान जन्मोत्सव की जबरदस्त धामधूम चल रही है. जिसके तहत मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का नियोजन किया गया है. हनुमान जन्मोत्सव निमित्य प्रयागराग पंचमुखी हनुमान मंदिर आज सोमवार 30 मार्च को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ का प्रारंभ किया गया. जिसकी समाप्ती कल मंगलवार 31 मार्च को होगी. जिसके उपरांत हवन-पूजन किया जाएगा.
इसके साथ ही गुरुवार 2 मार्च को हनुमान जन्मोत्सव पर्व निमित्य प्रयागराज पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह 5 बजे से अभिषेक व महाआरती का प्रारंभ होगा और दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम चलते रहेंगे. जिसके उपरांत शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री प्रयागराज पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति एवं श्री प्रयागराज मानस मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सभी भाविक श्रद्धालुओं से सभी कार्यक्रमों में सहपरिवार उपस्थिति का निवेदन किया गया है.





