चिखलदरा पर्यटन स्थल को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे

जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने दी जानकारी

अमरावती /दि.11 पर्यटन स्थल चिखलदरा में स्काय वॉक, गोल मार्ग, ग्लो गार्डन तथा आमझरी में अनेक उपक्रम चलाये जा रहे है. चिखलदरा पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किये जाएंगे और पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ऐसी जानकारी जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने दी.
जिलाधिकारी कार्यालय में पर्यटन और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने चिखलदरा में सिडको के मार्फत बनाये जा रहे स्कॉय वॉक के कामों की समीक्षा की. स्कॉय वॉक लंबा रहने की वजह से उसे बीच में आधार देना होगा. इसके लिए वनविभाग की अनुमति ले ली गई है. स्कॉय वॉक को कायम स्वरुपी आधार देने पर बंदर और अन्य प्राणी इस पर नहीं चढेंगे. जिसको लेकर प्रतिबंधात्मक उपाय योजना के साथ 27 किमी का गोल मार्ग तैयार किया जाएगा. वनक्षेत्र से जाने वाले मार्ग के लिए वनविभाग की अनुमति लेनी होगी.
चिखलदरा में पर्यटन को बढावा देने के लिए नये प्रकल्प चलाये जाने आवश्यक है. यहां पर ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने पर बारिश के बाद मार्च तक पर्यटक आ सकते है. इसके लिए वनविभाग को ट्रैक का मार्ग निश्चित करना होगा. चिखलदरा पर्यटनस्थल के बाद मेलघाट के 22 गांवों में बिजली की समस्या का निराकरण करने के भी प्रयास किये जाएंगे. आमझरी शहद के गांव के तौर पर विकसित हुआ है. यहां शबरी महामंडल ने रिसोर्ट के लिए कार्य किया है. जिससे पर्यटकों को सुविधा होगी तथा जिले में कोल्ड स्टोरेज, संतरा प्रक्रिया उद्योगों को भी बढावा दिया जाएंगा, ऐसी सुचना जिलाधिकारी येरेकर ने समीक्षा बैठक के दौरान दी.

Back to top button