चारों आरोपी 14 तक पुलिस रिमांड पर

 2.80 ग्राम एमडी का मामला

* फरार छह आरोपियों की तलाश में दो दल रवाना
* क्राईम ब्रांच कर रही मामले की जांच
अमरावती/दि.10- मुंबई के माहीम परिसर से ड्रग्स माफियाओं से मेफेड्रॉन (एमडी) ड्रग्स लेकर अमरावती आ रहे दो तस्करों को क्राईम ब्रांच के दल ने जाल बिछाकर सुकली वनारसी मार्ग पर दबोचकर 2 किलो 80 ग्राम एमडी जब्त कर लिया था. क्राईम ब्रांच के दल ने 3 करोड 12 लाख 60 रुपए का माल इन आरोपियों से गिरफ्तार कर और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज मंगलवार 10 मार्च को न्यायालय में पेश कर 14 मार्च तक पुलिस हिरासत में लिया गया हैं. इस संपूर्ण प्रकरण की जांच क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में की जा रही हैं. फरार 6 आरोपियों की तलाश में दो दल रवाना किए गए हैं.
बता दें कि रविवार 8 मार्च को क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में दल ने मुंबई से ट्रेन से मुर्तिजापुर पहुंचे दो तस्करों को दुपहिया वाहन से भातकुली से सुकली वनारसी मार्ग से अमरावती लालखडी की तरफ आते समय जाल बिछाकर दबोच लिया था. आजाद नगर निवासी अब्दुल फहीम अब्दुल रहीम (25) और द्बारका नगर निवासी शेख अयान शेख रमजान (20) को कब्जे में लेकर 2 किलो 80 ग्राम एमडी, एक मोबाईल और दुपहिया समेत कुल 3 करोड 12 लाख 60 रुपए का माल जब्त किया था. पूछताछ में इन आरोपियों ने गवलीपुरा के 7 और चांदूर बाजार के 1 एमडी तस्कर के लिए यह माल लाया रहने की जानकारी दी थी. इस आधार पर पुलिस ने शेख नाजीम शेख रहीम और शेख रहीम उर्फ हुगां शेख आमद को गिरफ्तार कर लिया. इस प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. 6 आरोपी अभी भी फरार हैं. क्राईम ब्रांच का दल उनकी सरगर्मी से तलाश कर रहा हैं. गिरफ्तार चारों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश कर 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं.
* फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने इस प्रकरण की जांच क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण को सौंपी हैं. इस प्रकरण के फरार 6 आरोपियों की तलाश के लिए निरीक्षक संदीप चव्हाण ने दो दल गठित किए हैं. दोनों दल फरार आरोपियों की तलाश के लिए रवाना कर दिए गए हैं. निरीक्षक संदीप चव्हाण ने बताया कि फरार इन सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड लिया जाएगा.

Back to top button