एमडी ड्रग्स मामले में चारो आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

अमरावती/दि.2- एमडी ड्रग्स प्रकरण में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को डीआरआई की टीम ने न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. पश्चात उन्हे जेल रवाना किया गया.
जेल भेजे गए आरोपियों में फैसल खान अंसार खान , अवैज अहमद आरीफ अहमद, मुश्तकीम खान अब्दुल ताहेर खान तथा शेख परवेज शेख नासीर का समावेश है. एमडी ड्रग्स तस्करी से जुडे इस मामले में डीआरआई दल द्बारा आगे की जांच जारी हैं.





