अनिल अग्रवाल के मनोनीत सदस्य बनने से सारा अमरावती प्रसन्न

गणमान्यों द्वारा खापर्डे बगीचा स्थित कार्यालय पहुंच अभिनंदन करने का तांता

* अनेक सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे
* उद्यमी, बिल्डर्स का समावेश
अमरावती/दि.21 – राजस्थानी हितकारक मंडल के अध्यक्ष तथा दैनिक अमरावती मंडल के संपादक, जिला मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल जुगलकिशोरजी अग्रवाल के शुक्रवार को अमरावती महापालिका के स्वीकृत सदस्य चुने जाने से समस्त समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है. अग्रवाल, माहेश्वरी, ओसवाल, राजस्थानी ब्राह्मण महासभा, राजपुरोहित महासभा और सभी राजस्थानी समाज बंधुओं सहित अनेक समाज के गणमान्य ने मनपा पहुंचकर अपने प्रिय लीडर की एक और उपलब्धि पर अपार आनंद व्यक्त किया. अनिल अग्रवाल का जोरदार स्वागत समर्थकों द्वारा किया गया. इस समय परकोटे के भीतर के हजारों लोगों के साथ ही विभिन्न क्षेत्र के मान्यवर अनिल अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे थे.
अनिल अग्रवाल के चयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर संदेशों की भरमार है. अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल ने भी खुल दिल से सभी की बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अमरावती में समाज के हित में ठोस और दूरगामी सकारात्मक प्रयत्नों के कार्य करने की बात कही.
* कार्यालय पहुंच किया अभिनंदन
अनिल अग्रवाल के अमरावती मनपा के मनोनीत सदस्य बनाये जाने से समस्त अमरावतीवासियों में खुशी और गर्व देखा जा रहा है. अनिल अग्रवाल के खापर्डे बगीचा स्थित कार्यालय सैंड एण्ड स्टोन पहुंचकर अभिनंदन और शुभकामनाओं का तांता लगा है. उन्हेें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में अमरावती फसल मंडी के पूर्व सभापति अशोक दहीकर, युवा नेता यश संजय खोडके, परतवाडा के प्रसिद्ध उद्यमी अनिल चिरोंजीलाल अग्रवाल, उद्यमी किशोर गोयनका, सुरेशभाई राजा, वरिष्ठ सीए आर. आर. खंडेलवाल, टैक्स बार एसो. के अध्यक्ष सीए दामोदर खंडेलवाल, विजयभाईजी खंडेलवाल, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, कबड्डी फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव जीतेंद्र ठाकुर, भवन निर्माता अनिल कोठारी, रवि नगर संकट मोचन मंदिर के सीताराम महाराज, राजेंद्र पेलागडे, प्रसिद्ध पेट्रोल पंप ओनर राजेश अग्रवाल, गजेंद्र दाभाडे, उद्यमी राजेश मूंधडा, देवेश अग्रवाल, छाबडा, कुलकर्णी, ज्ञानेश्वर हिवसे, भाजपा नेता कौशिक अग्रवाल, अखिलेश राठी, नंदकिशोर गुंबले, एड. शब्बीर हुसैन, संजय उपाध्याय, मनोज गुप्ता आदि का समावेश रहा. सभी ने अनिल अग्रवाल को मनोनीत नगरसेवक बनाये जाने पर अपार हर्ष व्यक्त कर पुष्पगुच्छ प्रदान किये, कई गणमान्य शॉल, श्रीफल लेकर आये थे. उसी प्रकार मिठाईयों से अनिल अग्रवाल का इस सफलता पर मुंह मीठा कराये जाने का तांता लगा है.
अनिल अग्रवाल को बधाई देने रामेश्वर गग़्गड (सचिव), पं. देवदत्त शर्मा, किशोर गोयंका, सुरेश साबू, उर्मिला कलंत्री (महिला अध्यक्ष), किरण मुंधड़ा, अमित मंत्री (युवा अध्यक्ष) प्रा.जगदीश कलंत्री, जुगलकिशोर गट्टानी, राजेंद्र सोमानी, कमलकिशोर मालानी, प्रा विजय भांगड़िया, सुरेश जैन, पुरुषोत्तम मूंधड़ा, रामेश्वर गग्गड, देवदत्त शर्मा, किशोर गोयनका, सुरेश साबू, उर्मीला कलंत्री, अमित मंत्री, प्रा. जगदीश कलंत्री, कमलकिशोर मालानी, प्रा. विजय भांगडिया, बंकटलाल राठी, गोपाल चांडक (श्रीनिवासा), अनिल नरेडी, अशोक सोनी, देवदत्त जोशी, गोपाल राठी (सायत), राजेंद्र मोहता, शांतिलाल कलंत्री, श्याम शर्मा (रक्तदान), मुकेश छाँगानी, संजय अग्रवाल (तलवेल), मुकेश लोहिया, एड. नंदकिशोर कलंत्री, प्रवीण चांडक, नौका महाराज, संदीप राठी, अजय मंत्री, हुक्मीचंद खंडेलवाल, रमेश साबद्रा, अनिल कोठारी, संजय मुनोत, संतोष कासट, किरन समरा, श्रीकिशन व्यास, खुशाल जोशी, राजेश मित्तल, गौरव लूणावत, एड. गोपाल बजाज, कृष्णकांत लाहोटी, प्रमोद राठी (भातकुली), घनश्याम वर्मा, कमल सोनी, राजेंद्र सोमानी, राजेंद्र केडिया, डॉ. रवींद्र खेतान, प्रकाश काकानी, संजय खंडेलवाल, विशाल राठी, विजय रोहतास, सुरेश ज. राठी, श्रीनिवास टवाणी (बाबूसेठ), अजय चौधरी, सुरेश रतावा, विजय खंडेलवाल (वीर हनुमान), विजुभाईजी खंडेलवाल, कमल खंडेलवाल, राजू चुड़ीवाला, संजय नवरंग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हनुमानसेठ अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, नीलेश डागा, नरेश तिवारी, विजय अग्रवाल (मामा), ओमप्रकाश चांडक, अशोक जाजू, आनंदीलाल डागा, रामप्रकाश गिल्डा, लक्ष्मीकांत आसोपा, राजेंद्र वर्मा, शरद कासट, विनोद राठी, जुगल भवरलाल राठी, प्रा. गिरीश डागा, प्रा. सीताराम राठी, आनंद मालपानी, जगदीश गग्गड़, गोपाल झंवर, नट्टू झंवर, डॉ. रवींद्र वाघमारे, शिवकुमार यादव, प्रवीण वाघमारे, अशोक यादव, राधिका अट्टल, उषा राठी, उषा मंत्री, सुमिता वर्मा, सरल सिकची, निशा जाजू, विजया निमावत, दिपिका मंत्री, लता आचार्य, विद्या खत्री, संगीता अग्रवाल, माया अग्रवाल, वनीता डागा, किरण मूंधडा, सारिका पंचारिया, रुची ककरानिया, रेखा दायमा, गीता दायमा भी पहुंचे थे.

Back to top button