रमाई आवास योजना में अनियमितता का आरोप

लाभार्थी पर कार्रवाई की मांग

धारणी/दि.20 धारणी तहसील के दुनी (बाजारढाणा) गांव में रमाई आवास योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है. इस संबंध में ग्राम पंचायत सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने गटविकास अधिकारी को शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है.
शिकायत के अनुसार, लाभार्थी प्रवीण सदाफले पर आरोप है कि उन्होंने नया घर पूर्ण रूप से निर्मित किए बिना ही शासन से प्राप्त संपूर्ण अनुदान राशि निकाल ली. इस कारण शासन के निधि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की अनियमितता से योजना के वास्तविक पात्र लाभार्थियों को नुकसान पहुंचता है. इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. बताया गया है कि इस संबंध में जांच की मांग का ज्ञापन विभागीय आयुक्त, अमरावती तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला परिषद अमरावती को भी सौंपा गया है.

Back to top button