मुर्तिजापुर उपज मंडी में 1.75 करोड रुपए का कथित घोटाला
8428 क्विंटल सोयाबीन की उधारी में खरीदी

* 9.19 लाख रुपए बाजार शुल्क बकाया, जांच जारी
मुर्तिजापुर /दि.25 – अकोला जिले के मुर्तिजापुर उपज मंडी में 1.75 करोड रुपए का कथित आर्थिक घोटाला होने का मामला उजागर हुआ है. ‘अ’ श्रेणी खरीददार परवाना धारक व्यापारी द्वारा अडतियां के माध्यम से 8428.66 क्विंटल सोयाबीन उधारी में कर बाजार शुल्क और देखरेख शुल्क बकाया रखे जाने से किसान, अडतियां और व्यापारियों में तीव्र रोष व्याप्त है. मुर्तिजापुर कृषि उपज मंडी में ‘सालासर ट्रेडर्स’ के व्यापारी सुनील अग्रवाल और उसके परिवार पर अडतियां से धोखाधडी किए जाने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक पिछले तीन माह में अडतियां के जरिए 8428.66 क्विंटल सोयाबीन खरीदी की गई. खरीदी के समय 20 फरवरी 2026 तक संपूर्ण रकम अदा करने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन समय समाप्त होने के बाद संबंधित व्यापारी का मोबाईल बंद हो गया है और निवास्स्थान पर भी ताले लगे है. इस प्रकरण में किसान, अडतियां और उपज मंडी व शासन के करीबन 1 करोड 75 लाख रुपए बकाया रहने की बात सामने आई है. साथ ही उपज मंडी के 9 लाख 19 हजार रुपए बाजार शुल्क व देखरेख शुल्क भी अदा न किए जाने की बात पता चली है. पिछले तीन माह से इतना बडा व्यवहार शुरू रहते अडतियां और संचालक मंडल क्या रहे थे? ऐसा सवाल खडा होता है. इस मामले पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस सभी आर्थिक व्यवहार की जांच कर रही है. इस कथित 1.75 करोड रुपए के आर्थिक घोटाले के कारण मुर्तिजापुर उपज मंडी के कामकाज पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो गया है. किसानों के पसीने के पैसो का प्रश्न रहने से इस प्रकरण की गहन जांच कर जिम्मेदार पर कडी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. अब पुलिस जांच में सच्चाई क्या सामने आती है, उसी पर सभी का ध्यान केंद्रीत है.





