चाकू घोंपकर की गई अमर व्यास की हत्या

कुएं में फेंके जाने से एक पैर भी था फ्रैक्चर, पीएम रिपोर्ट मिली

* छत्री तालाब रोड के पोहरा जंगल के कुएं में कल मिली थी लाश
* युवक की हत्या कर सबूत नष्ट करने के इरादे से शव कुएं में फेंका गया था
* फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना, मृतक युवक महादेवखोरी का रहनेवाला
* 18 दिन से था घर से लापता
अमरावती /दि.2- फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में आनेवाले छत्री तालाब से मालखेड रोड के दौरान पोहरा सर्कल के घने जंगल में स्थित एक कुएं से रविवार 1 मार्च को दोपहर 2 बजे के दौरान एक युवक का शव बरामद होने से खलबली मच गई है. घटनास्थल पर एक शर्ट जला हुआ और खून के धब्बे पाए जाने से मृतक युवक की हत्या कर सबूत नष्ट करने के इरादे से शव कुएं में फेंका रहने का अनुमान पुलिस ने लगाया था. आखिरकार पुलिस का अनुमान सही साबित हुआ हैं. पुलिस को मिली पीएम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद उसे कुएं में फेंका गया था. उसका एक पैर फ्रैक्चर भी बताया गया हैं. मृतक की शिनाख्त महादेवखोरी निवासी अमर मोतीलाल व्यास (38) के रूप में हुई हैं. मृतक युवक घर से 18 दिन से लापता था. इस मामले की शिकायत भी फ्रेजरपुरा थाने में दर्ज की गई थी.
जानकारी के मुताबिक छत्री तालाब से मालखेड रोड पर पोहरा सर्कल के जंगल में मेन रोड से करीबन आधे से पौन किलोमीटर दूरी पर अंदर एक कुआं है. ग्रीष्मकाल की शुरुआत होने से इस कुएं का रंगरोगन करने के लिए वनविभाग के अधिकारी कुर्‍हे वहां रविवार को दोपहर में पहुंचे, तब उन्हें कुएं के पास एक सफेद रंग का शर्ट आधा जला हुआ मिला और वहां खून के धब्बे थे. इस कारण कुर्‍हे ने कुएं में नजर दौडाई, तो उन्हें एक युवक का शव दिखाई दिया. उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी फ्रेजरपुरा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा के थानेदार रोशन सिरसाट अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल आ पहुंचे. दमकल कर्मियों की सहायता से शव बाहर निकाला गया. शव काफी सड चुका रहने से युवक की हत्या 3 से 4 दिन पूर्व किए जाने का अनुमान है. घटनास्थल पर खून के धब्बे और शर्ट जला रहने के साथ बीयर की बोतले भी वहां मिलने से किसी ने शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या कर सबूत नष्ट करने के इरादे से शव कुएं में फेंका रहने का अनुमान लगाया गया है. मृतक के एक हाथ पर ‘पूजा’ नाम अंकित है. मृतक की शिनाख्त महादेवखोरी निवासी अमर मोतीलाल व्यास के रूप में हुई हैं. घटनास्थल पर क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण और पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे का दल भी पहुंच गया था. घटना प्रकाश में आने के बाद नागरिकों की भीड काफी जमा हो गई थी. पोहरा सर्कल के इस जंगल में इस तरह के 2 से 3 ठिए बताए जाते है, जहां लोग शराब पार्टी करते है. घटनास्थल का पंचनामा कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया था. पुलिस ने पहले आकस्मिक घटना दर्ज की थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में मृतक युवक अमर व्यास की जंघा पर चाकू से वार कर हत्या की गई. पश्चात उसे कुएं में फेंका गया. उसका एक पैर फ्रैक्चर भी आया हैं. अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं.
* पुलिस में दर्ज थी गुमशुदगी की शिकायत
मृतक युवक अमर मोतीलाल व्यास 10 फरवरी से लापता था. 13 फरवरी को उसकी मां ने फ्रेजरपुरा थाना पहुंचकर उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. रविवार 1 मार्च को कुएं से लाश बरामद होने के कारण खलबली मच गई हैं. घटनास्थल पर श्वान पथक व फॉरेन्सिक दल को भी बुलाया गया था.
* सूरत के कपडा कारखाने में करता था काम
मृतक युवक अमर व्यास गुजरात के सूरत शहर में एक कपडा कारखाने में कार्यरत था. 8 फरवरी को वह सूरत से अमरावती आया था. वह छह माह पूर्व ही पिता बना था. उसकी पत्नी मायके में थी. अमर अपनी पत्नी और बेटे को लाने की तैयारी में था. लेकिन 10 फरवरी की शाम वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा 18 दिन बाद उसकी लाश बरामद होने से परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाल रही हैं.

Back to top button