भीषण गर्मी में राजेश गैस एजेंसी ने दिया मानवता का परिचय

उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की ठंडे पानी की व्यवस्था

अमरावती /दि.26 – एक ओर जहां गैस सिलेंडर की कमी के चलते उपभोक्ताओं के घंटों तपती धूप में लंबी कतारों में खडे रहना पड रहा है, वहीं दूसरी ओर राजेश गैस एजेंसी ने मानवता का परिचय देते हुए उपभोक्ताओं के लिए राहत का सराहनीय कदम उठाया है.
शहर में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सीअस के आसपास पहुंच चुका है. ऐसे में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खडे रहते है. कई महिलाओं, बुजूर्गों और बच्चों को भी इस भीषण में इंतजार करना पड रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ जाती है. धूप में खडे रहने से कई लोगों को चक्कर आने और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड रहा है.
इसी स्थिति को देखते हुए राजेश गैस एजेंसी के संचालक राजेश डागा ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की. जिससे लोगों को धूप से राहत मिली. इसके साथ ही ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई. जिससे कतार में खडे लोगों को काफी राहत महसूस हुई. इस पहल की उपभोक्ताओं ने खुले दिल से सराहना की. कई लोगों ने कहा कि, जहां अन्य गैस एजेंसियों के बाहर मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है, वहीं राजेश गैस ने इस कठिन समय में मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए एक मिसाल पेश की है.
राजेश गैस के संचालक राजेश डागा ने कहा कि, गैस की समस्या से उपभोक्ता पहले ही परेशान है. ऐसे में उन्हें धूप में खडा रखना उचित नहीं है. हमारी जिम्मेदारी केवल सिलेंडर देना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी है. इसी भावना से हमने टेंट और पानी की व्यवस्था की है. उन्होंने आगे कहा कि, भविष्य में भी उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. राजेश गैस की इस पहल ने न केवल उपभोक्ताओं को राहत दी है, बल्कि अन्य गैस एजेंसियों के सामने भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

Back to top button