अमरावती जिले में कुल 10.84 लाख से अधिक वाहन

5 साल में अमरावती जिले में 2.46 लाख वाहनों की बढ़ोतरी

अमरावती/दि.13 – अमरावती जिले में बीते पांच वर्षों में वाहन संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अनुसार मार्च 2021 में जहां कुल 8,37,773 वाहन पंजीकृत थे, वहीं मार्च 2026 के अंत तक यह संख्या बढ़कर 10,84,250 हो गई है. यानि पांच साल में 2,46,477 नए वाहन जुड़े हैं.
आरटीओ के जनसंपर्क अधिकारी अनिल मानकर ने बताया कि अब वाहन केवल जरूरत नहीं, बल्कि हर परिवार का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधाओं के सुधार के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है.
* वर्षनिहाय नई वाहन पंजीकरण
2021-22 : 39,660
2022-23 : 44,850
2023-24 : 47,827
2024-25 : 53,355
2025-26 : 57,841
* पिछले दो वर्षों में वाहन खरीद में विशेष उछाल
– 2025-26 में पंजीकृत वाहन
दोपहिया : 44,198
कार/जीप : 6,675
ऑटो रिक्शा : 1,201
ट्रैक्टर : 3,127
ट्रक/लॉरी : 1,402
ई-रिक्शा : 162
* अन्य श्रेणियां भी शामिल
– पांच साल में प्रमुख बढ़ोतरी
दोपहिया : 1,90,039
कार/जीप : 28,073
ट्रैक्टर : 10,164
ट्रक/लॉरी : 5,707
* इलेक्ट्रिक वाहनों में भी वृद्धि
31 मार्च 2026 तक जिले में इलेक्ट्रिक दोपहिया 12,147, इलेक्ट्रिक कार 335, ई-रिक्शा 557, डिलीवरी वैन 553 आदि वाहन सडकों पर आ गये है.
* सुरक्षा पर आरटीओ की अपील
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी उर्मिला पवार ने कहा कि वाहन संख्या बढ़ना विकास का संकेत है, लेकिन सड़क सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. उन्होंने वाहन चालकों से गति नियंत्रण रखने, हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने और नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वाहन वृद्धि के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है.

Back to top button