अमरावती जिले का सर्वांगीण विकास हो : रवि राणा

विभिन्न मंदिरों में जाकर किए देवी- देवताओं के दर्शन

अमरावती/ दि. 10 – श्री संत गजानन महाराज प्रकट दिन के महापर्व पर विधायक रवि राणा ने अमरावती शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विविध मंदिरों को भेंट देकर दर्शन लाभ लिया. इस अवसर पर उन्होंने संत गजानन महाराज के चरणों में नतमस्तक होते हुए सर्वसामान्य नागरिकों के सुख-समृध्दि के लिए प्रार्थना की. उन्होंने सुबह से ही विविध मंदिरों में उपस्थित रहकर आरती, पूजा व दर्शन किए. इस अवसर पर विधायक रवि राणा ने कहा कि संत गजानन महाराज के विचार समाज मे ंएकता, नैतिकता और सेभाभाव निर्माण करनेवाले है. अमरावती जिले का सर्वांगीण विकास किसान, युवा, महिला व सर्व सामान्य नागरिकों की समस्याएं हल हो, उसी प्रकार जिले में शांति व सद्भावना बनी रहे, इसके लिए उन्होंने विशेष प्रार्थना की. इस दौरे के अतंर्गत स्थानीय नागरिक, भक्तगण व कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में उपस्थिति दर्शाई. श्री संत गजानन महाराज के आशीर्वाद से अमरावती जिला प्रगति पर अग्रसर होगा, ऐसा विश्वास नागरिकों ने व्यक्त किया.

Back to top button