अमरावती मनपा का जनसंवाद व कर प्रकरणों की सुनवाई कल

अमरावती/दि.23 – नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों के त्वरित समाधान तथा लंबित कर प्रकरणों की सुनवाई के लिए अमरावती मनपा की ओर से महानगरपालिका स्तरीय जनसंवाद, समस्या निवारण एवं कर प्रकरण सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
यह कार्यक्रम मंगलवार 24 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में आयोजित होगा. इस अवसर पर मनपा के विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में निर्णय लिया जाएगा. साथ ही लंबित संपत्ति कर प्रकरणों पर भी सुनवाई की जाएगी. कार्यक्रम में मनपा के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे. नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं, सुझावों तथा कर प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं.





