ई-गव्हर्नन्स में अमरावती मनपा चौथे नंबर पर

महापौर सहित पार्षदों ने किया अभिनंदन

अमरावती /दि.21 – ई-गव्हर्नन्स की रिपोर्ट के निकष का अभ्यास करने के बाद हर साल ई-गव्हर्नन्स निर्देशांक निश्चित किया जाता है. इस साल राज्य की 29 मनपाओं का सर्वेक्षण किया गया. जिसमें अमरावती मनपा ने चौथा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.
इसमें विशेष यह है कि, मुंबई, ठाणे, नाशिक, नागपुर मनपा का ई-गव्हर्नन्स, डिजिटलायजेशन बजट 300 करोड रुपए से अधिक है. ऐसी मनपाओं को पीछे छोड अमरावती मनपा ने यह गौरव हासिल किया है. इस पर महापौर श्रीचंद तेजवानी, उपमहापौर सचिन भेंडे, भाजपा सभागृह नेता चेतन गावंडे, विरोधी पक्ष नेता पार्षद विलास इंगोले, युवा स्वाभिमान गुट के नाना आमले, राष्ट्रवादी (अजित पवार) गुट के नेता अविनाश मार्डीकर, शिंदे सेना के गुट नेता राजेंद्र तायडे, एमआईएम के गुट नेता हमिद खान, प्रशांत वानखडे, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा व सिस्टम मैनेजर अमित डेंगरे ने अभिनंदन किया.

Back to top button