अमरावती के नागरिकों ने पूरे साल में 2.28 करोड लीटर शराब गटकी
बीयर और वाइन को बनाया सर्वाधिक पसंद

* विदेशी और देशी शराब की बिक्री में आयी गिरावट
* शराब की कीमत बढने के बावजूद पियक्कडों की संख्या कायम
अमरावती/दि.10 – शराब की कीमतों में शासन ने बढोत्तरी की है. इस मूल्य वृद्धि के कारण खर्च पर असर हुआ है. पियक्कडों की संख्या में कमी नहीं दिखाई देती. शराबियों ने केवल ब्रांड बदला है. विदर्भ की उपराजधानी अमरावती शहर समेत संपूर्ण जिले में शराबियों ने पूरे वर्ष में 2 करोड 28 लाख 10 हजार 400 करोड लीटर शराब गटकी है. शासन द्वारा लाडली बहन योजना लायी गई. इसका लाभ सत्तारुढ दलों को हुआ. लेकिन इसका बोझ शराबियों पर डाला गया. शासन द्वारा शराब पर टैक्स बढाया गया. इस कारण शराब के भाव बढ गये. इसका असर कुछ समय तक दिखाई दिया. शराब पर टैक्स बढाने से विदेशी शराब की बिक्री में गिरावट आयी. लेकिन इसका राजस्व पर असर हुआ नहीं दिखाई दिया. शराबियों ने विदेशी शराब छोडकर बीयर और वाइन को पसंद किया है. इस कारण देशी और विदेशी के तुलना में बीयर और वाइन की बिक्री में काफी बढोत्तरी हुई है.
वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में राजस्व शासन को ज्यादा मिला है. वर्ष 2025-26 में अमरावती जिले में नागरिकों ने 2 करोड 28 लाख 10 हजार 400 लीटर शराब गटकी है. इसमें सर्वाधिक 1 करोड 64 लाख 17 हजार 400 लीटर देशी शराब, 46 लाख 47 हजार 941 लीटर विदेशी शराब, 46 लाख 25 हजार 557 लीटर बीयर और 1 लाख 19 हजार 502 लीटर वाइन का समावेश है. लाडली बहन योजना के कारण शासन पर आर्थिक बोझ बढा. इस कारण शासन ने शराब के टैक्स में बढोत्तरी की. इसका सीधा असर शराब पर हुआ. विदेशी और देशी शराब की बिक्री में गिरावट आयी. लेकिन यह परिणाम ज्यादा समय तक नहीं रहा. उत्पादन शुल्क की आंकडेवारी के मुताबिक सितंबर, अक्तूबर और दिसंबर माह में देशी और विदेशी शराब की बिक्री में कमी दिखाई दी. अन्य माह में इसका ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया.
अमरावती जिले में देशी शराब की बिक्री में गिरावट दिखाई दी है. वहीं विदेशी शराब में भी जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक लगातार गिरावट हुई है. वहीं बीयर और वाइन की बक्री 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक लगातार बढी है. पियक्कडों ने शराब की कीमतें बढने क बाद बीयर को पसंद किया है. साथ ही वाइन को भी प्राथमिकता दी है. इस कारण बीयर और वाइन की बिक्री में वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में काफी बढोत्तरी हुई है.
* ऐसी है शराब की बिक्री
शराब के नाम वर्ष 2024-25 वर्ष 2025-26
देशी शराब 1,68,64,151 1,64,17,400
विदेशी शराब 0,54,79,780 0,46,47,941
बीयर 0,39,38,473 0,46,25,557
वाइन 0,00,71,931 0,01,19,502
कुल 2,63,29,975 2,28,10,400





