अमरावती से खंडवा एसटी बस धारणी से वापिस लौटी

धारणी /दि.10 – मेलघाट के धारणी-चिखलदरा क्षेत्र के लिए कुछ नई बसेस एसटी महामंडल की तरफ से दी गई है. फिर भी आगार व्यवस्थापक अथवा चालक-वाहक की मनमानी कम नहीं हुई है. 8 फरवरी को अमरावती से खंडवा बस यह खंडवा न जाते हुए धारणी में ही खडी हो गई और शाम को अमरावती लौटने से धारणी के अनेक व्यापारियों का नुकसान हुआ है.
रविवार 8 फरवरी को खंडवा शहर में साप्ताहिक बाजार रहता है. इस कारण धारणी के व्यापारी रविवार को खंडवा खरीदी के लिए जाते रहते है. खंडवा के लिए धारणी से अमरावती-खंडवा एसटी बस धारणी में ही खडी रही. शाम को धारणी से ही 5.30 बजे वह अमरावती के लिए रवाना हो गई. इस कारण धारणी से खंडवा और खंडवा से धारणी आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा. इस बाबत स्थानीय नियंत्रक से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि, अमरावती से 4 घंटे देरी से बस छूटने के कारण सफर पूरा करना असंभव था. इस कारण धारणी में बस को रोकना पडा. अमरावती और परतवाडा डिपो की बसेस का संचालन हमेशा त्रुटिपूर्ण रहता है. इस कारण मेलघाट के यात्रियों को नुकसान होता है. विशेष यह कि, यह बस नई है.

Back to top button