कप धूप व्यवसाय शुरु करने का अवसर
कल बंसल क्लासेस में उद्योजक विकास अभियान

* विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल करेगी शुभारंभ
अमरावती /दि.23 – स्वयंसिद्ध उद्योजकता विकास अभियान अंतर्गत बाय बैक गैरंटी के साथ ईरानी कप धूप व्यवसाय का एक दिवसीय प्रशिक्षण कल मंगलवार 24 मार्च को दोपहर 12 बजे बंसल क्लासेस बूटी प्लॉट, राजापेठ में रखा गया है. जिसका शुभारंभ विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल करेगी. यह जानकारी डॉ. मोनिका उमक ने दी और बताया कि, एमआईडीसी एसो. के अध्यक्ष किरण पातुरकर और प्रमुख अतिथि श्रृति आगलावे होगी.
महिलाओं से इस प्रशिक्षण का लाभ लेने का आवाहन करते हुए मोनिका उमक 7972473374 अथवा सचिन वासनिक 8879402578 या फिर रश्मी पातुरकर जाधव 7774848171 से संपर्क करने कहा गया है. न केवल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी. लोन केस भी सबसिडी के साथ दी जाएगी. कच्चा माल देकर पक्के माल की खरीदी का भी दावा किया गया है. महिलाओं को घर बैठे उद्योजक बनने का अवसर मिलने का दावा किया गया है.





