दुर्घटना में घायल एक ओर आदिवासी महिला ने तोडा दम

मृतकों की संख्या हुई पांच, धारणी तहसील के रानीगांव के पास हुई भीषण दुर्घटना का मामला

अमरावती/दि.23 – धारणी थाना क्षेत्र के रानीगांव के पास 60 फुट गहरी खाई में पिकअप वैन गिरने से रविवार की रात 4 आदिवासी मजदूरों की मृत्यु हो गई थी. जबकी 10 मजदूर घायल हो गए थे. घायलों में पांच की हालत नाजूक रहने से उन्हें अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया था. इनमें से एक जख्मी महिला ने आज सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया. इस तरह मृतकों की संख्या पांच हो गई हैं. मृतक महिला का नाम रिता राठोड है.
बता दें कि रविवार की रात कंजोली गांव के कुछ आदिवासी मजदूर मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित देडतलाई गांव में साप्ताहिक बाजार रहने से घरेलू सामान की खरीदी के लिए गए थे. वहां से रात को अपने गांव लौटते समय पिकअप वैन चालक द्बारा गाडी लापरवाही से चलाए जाने के कारण रानीगांव के पास गाडी अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मृत्यु हो गई थी. जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे. इनमें से पांच मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. घायलों में से शिनबन ग्राम निवासी रिता मंगेश राठोड (45) ने सोमवार को सुबह उपचार के दौरान दम तोड दिया. इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई हैं.

Back to top button