जीम जाती एक और युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

बडनेरा थाना क्षेत्र की घटना

* आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
अमरावती/दि.6- गाडगे नगर थाना क्षेत्र से जीम से घर लौट रही एक 26 वर्षीय युवती का अपहरण किए जाने की घटना के बाद बडनेरा थाना क्षेत्र में भी इस तरह की घटना प्रकाश में आई हैं. एक 36 वर्षीय युवती को जीम जाते समय युवक ने पीछा कर कार से अगवा कर लिया और अडगांव रोड के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीडिता की शिकायत के आधार पर बडनेरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं. आरोपी युवक का नाम अडगांव खुर्द निवासी प्रज्योत मोहोड (27) हैं.
जानकारी के मुताबिक बडनेरा शहर में रहनेवाली पीडित युवती पांच फरवरी को सुबह 7.30 बजे अपने दुपहिया वाहन से झिरी मंदिर परिसर में स्थित जीम की तरफ जा रही थी तब आरोपी प्रज्योत मोहोड सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाडी से उसका पीछा करने लगा जब पीडिता को पता चला तो उसने भयभीत होकर अपनी दुपहिया दाभा रोड पर दौडाई. लेकिन प्रज्योत उसका पीछा करता रहा और बीच रास्ते में उसे रोककर जबरदस्ती कार में बैठाया और अडगांव रोड के जंगल में ले जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती करने लगा. पीडिता ने जब प्रतिकार किया तो संतप्त होकर आरोपी प्रज्योत ने उसके कपडो की खिचतान शुरू कर दी. किसी तरह पीडिता आरोपी युवक के चंगुल से छुटकर कार से बाहर निकलकर भागने लगी तब आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और अपने दोस्त को बुलाकर वीडियो निकालने कहा. पश्चात यह वीडियो पूर्ण परिसर में दिखाकर पीडिता की बदनामी करने की धमकी दी. पीडिता भयभीत होकर घर पहुंची. पश्चात रात 10.15 बजे बडनेरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर बडनेरा पुलिस ने आरोपी प्रज्योत मोहोड के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 (2), 76, 78 (2), 351 (2), 115 (2), 126 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button