एपीएमसी प्रकरण में आज सुनवाई
बरखास्त करने के निर्णय पर लगी है रोक

अमरावती/ दि. 6- फसल मंडी अर्थात एपीएमसी संचालक मंडल प्रकरण में आज 6 फरवरी को बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में सुनवाई हो सकती है. सभापति हरीश मोरे ने सरकार के संचालक मंडल बर्खास्त करने के निर्णय को चुनौती दी है. उनकी याचिका पर गत 23 जनवरी को सुनवाई हुई थी. जिसमें राज्य शासन के आदेश पर रोक लगा दी गई थी.
शासन ने अमरावती फसल मंडी का विभाजन कर भातकुली अलग से फसल मंडी स्थापित करने की घोषणा कर संचालक मंडल को पदच्युत कर दिया था. मंडी पर प्रशासक के रूप में जिला उप निबंधक को नियुक्त किया गया था. ऐसे में संचालक मंडल की ओर से हरीश मोरे की अर्जी पर आज आगे सुनवाई हो सकती है. सहकारिता क्षेत्र की नजरें इस सुनवाई पर टिकी है.





