सुलभा खोडके को आयोग के अध्यक्ष पद पर करें नियुक्त
राकांपा (अजीत पवार) गुट की सीएम से मांग

अमरावती/दि.24 – राज्य के महिला आयोग का अध्यक्ष पद राकांपा (अजीत पवार) गट के पास है. कुछ अपरिहार्य कारणों से तत्कालीन अध्यक्षा को इस्तीफा देना पडा हैं. इस कारण तमाम महिलाओं को न्याय देना हो तो अमरावती विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुलभा खोडके को महिला आयोग का अध्यक्ष पद बहाल करने की मांग मनपा के स्थायी समिति सभापति तथा राकांपा नेता अविनाश मार्डीकर ने की हैं. इस निमित्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को मांगो का ज्ञापन सोमवार को भेजा गया हैं.
मनपा के राकांपा (अजीत पवार) गट के नगरसेवकों द्बारा भेजे गए ज्ञापन में महिलाओं का दर्जा और प्रतिष्ठा सुधारने के लिए तथा उन पर होनेवाले अन्याय को दूर करने के लिए 25 जनवरी 1993 को राज्य महिला आयोग की स्थापना की गई. महिलाओं को संविधान द्बारा दिए गए अधिकार प्रत्यक्ष मिलने और उनकी शिकायत का निवारण होने के लिए महिला आयोग एक महत्व की ढाल के रूप में काम करता है. यह सफर बदस्तुर शुरू रखने के लिए इस पद पर सक्षम और कर्तव्यनिष्ट विधायक रही सुलभा खोडके की आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करने की मांग स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर ने की हैं.