स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल का पैराडाइज कॉलोनी में भव्य सत्कार

अमरावती /दि.5 – अमरावती महानगरपालिका में हाल ही में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से स्वीकृत नगरसेवकों का निर्वाचन संपन्न हुआ. इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल को स्वीकृत नगरसेवक के रूप में मनोनीत किया गया है. जिसके उपरांत पार्षद व संपादक अनिल अग्रवाल के सम्मान में पैराडाइज ग्रुप की ओर से एक भव्य सत्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह मुनीश देशमुख के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जिसमें पैराडाइज कॉलोनी के प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने अनिल अग्रवाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों में सफलता की कामना की. अपने संबोधन में नागरिकों ने उम्मीद जताते हुए कहा कि नगरसेवक के तौर पर संपादक अनिल अग्रवाल क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे. समारोह के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश भी दिया गया.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुनीश देशमुख, हारीस नज़र, शिक्षक मोहम्मद आनिस, शिक्षक मोहम्मद जौहर, कन्नू भाई, शिक्षक वसी अख्तर, शिक्षक मोहम्मद शहजाद, जुबेर खान, अकील खान, राजा खान नवाब, अबरार सबीर, फहीम खान, रिजवान खान, महबूब खान, तौसिफ खान नाज़, शोएब कुरैशी, तनवीर खान, साजिद खान, कमर इकबाल, रऊफ खान एवं साजिद अली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया. समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा.





