पूर्व मंत्री डॉ. देशमुख से मिले स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल

अमरावती – कांग्रेस द्वारा महानगर पालिका में स्वीकृत सदस्य चुने गए पार्षद अनिल अग्रवाल ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख के रुक्मिणी नगर परिसर स्थित निवासस्थान पर भेंट देते हुए डॉ. देशमुख से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ देते हुए खुद को स्वीकृत पार्षद के तौर पर काम करने का अवसर प्रदान करने हेतु आभार भी ज्ञापित किया.