आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल का ग्राहकों के लिए नया धमाका
‘हर खरेदी पर उपहार पक्का’

* न कोई ड्रा, ना ही कोई प्रतियोगिता, जितनी ज्यादा खरीदी, उतना ही आकर्षक उपहार
अमरावती/दि.26 – शहर के सबसे बडे शोरुम ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ द्वारा शहरवासियों को फिर एक बार आकर्षक उपहार दिया है. अब ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ में खरीदारी करने वाली केवल लाडली बहने नहीं बल्कि हर व्यक्ति व ग्राहक को हर खरीदारी पर उपहार पक्का मिलेगा. ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ के संचालक हबलानी परिवार द्वारा शहरवासियों के लिए यह नई योजना शुरु की है. विगत कई सालों से कपडा व्यवसाय में एक ब्रान्ड की तरह कार्य कर रहे ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ में हमेशा ही ग्राहकों की सुविधा व सेवा का पुरा ध्यान रखा जाता है. यहां आने वाले हर ग्राहक को छोटी से छोटी खरीदारी में ज्यादा से ज्यादा आनंद देने की कोशिश ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ परिवार करता है.
इस कारण शुरुआत में ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ द्वारा शहर की लाडली बहनों के लिए एक आकर्षक आराधना लाडली बहन उपहार योजना शुरु की गई थी. जिसे शहरवासियों के साथ अन्य शहरों के ग्राहकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला था. इस योजना के तहत 10 आकर्षक उपहार जितने के साथ ही हर माह व हर दिन विविध उपहार जितने के अवसर भी ग्राहकों को दिये जा रहे थे. खास बात यह थी कि इस उपहार योजना में जिन ग्राहकों को पहले हर दिन व हर महिने के उपहार का लाभ मिला उन्हें भी बंपर लकी ड्रॉ में शामिल किया गया था. जिसके कारण उन्हें एक नहीं बल्कि तीन बार उपहार जितने का मौका दिया गया. लाखों की तादाद में मिले प्रतिसाद के बाद फिर एक बार ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ के संचालक हबलानी परिवार ने ग्राहकों को कुछ नया देने का प्रयास कर ‘हर खरेदी पर उपहार पक्का’ स्कीम लॉन्च की है.
इसकी शुरुआत 21 फरवरी से हो चुकी है. इस योजना में ग्राहकों को ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ के बिजीलैन्ड स्थित एल-2 व जवाहर रोड पर स्थित प्रतिष्ठान से कम से कम 5 हजार रुपये तक की खरीदारी करनी होगी. जिसके साथ ही उन्हें आकर्षक उपहारों का लाभ दिया जायेगा. आप जितनी ज्यादा खरीदारी करेंगे. उतना ही ज्यादा उपहार आपकों मिलेगा. ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ में बनारसी शालू, डिझाईनर साडिया, घाघरा ओढणी, सलवार सुट, ड्रेस मटेरियल, रेडिमेड कोट, शुटिंग शर्टीग, टिनेज वेअर, किड्स वेअर के साथ फैशन, ज्वेलरी, शुज व सैन्डल, होम डेकोर व मैचिंग एक ही छत के निचे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है. ‘आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल’ परिवार द्वारा आयोजित इस योजना का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेने का आवाहन हबलानी परिवार ने किया है.





