मध्यप्रदेश की सीमा पर शस्त्रो का कारखाना

पंजाब के दो युवकों से दो पिस्टल जब्त

* धारणी तहसील के पाचोरी ग्राम में गृहउद्योग की तरह शस्त्रों का कारखाना
अमरावती/दि.21 मेलघाट के बहुल और सुरक्षित माने जानेवाले मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित खकनार परिसर में अवैध शस्त्रो का कारखाना खुलेआम चल रहा हैं. 18 मार्च को मध्यप्रदेश पुलिस के दल ने कार्रवाई करते हुए सतोड फाटा के हनुमान मंदिर के पास जाल बिछाकर पंजाब राज्य के दो कुख्यात तस्करो को दबोच लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम जसविंदरसिंग जसपालसिंग (20) और सिमरनजीतसिंग (19) हैं. उनके पास से पाचोरी की बनावट दो पिस्टल व जींदा कारतुस समेत दो लाख रुपए का माल जब्त किया गया हैं.
धारणी तहसील की सीमा से 18 किमी दूरी पर स्थित खकनार तहसील का पाचोरी गांव अब केवल गांव नहीं रहा हैं. वह अवैध शस्त्रों का अड्डा बन गया है. यहां घर-घर में कोई अधिकृत गृहउद्योग की तरह पिस्टल औ मॅझिन तैयार करने के कारखाने रात दिन शुरू रहते हैं. यह इस कार्रवाई से उजागर हुए हैं. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटिदार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंग कनेश, उपविभागीय पुलिस अधिकारी निर्भयसिंग उलावा और खकनार के थानेदार अभिषेक जाधव ने यह कार्रवाई की. उपनिरीक्षक लोनो के नेतृत्ववाले दल के मनोज मोरे, जय मालविय, शिवनारायण पाल और वसिम खान ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए इन तस्करों को दबोचा. मेलघाट की पहाडियों में चलनेवाली इन शस्त्रो की तस्करी अब पंजाब की सीमा तक पहुंचने से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है. बार-बार होनेवाली पुलिस कार्रवाई के बाद भी पाचोरी में शस्त्रों के कारण चल रहे हैं. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर चल रहे इन अवैध शस्त्रों के कारखानों पर रोक लगाने की पुलिस प्रशासन के सामने बडी चुनौती हैं.

Back to top button