आर्णी पुलिस ने पकडा हेरोइन, डोडा का अड्डा
तुलजापुर हाईवे के ढाबे पर छापा

* दो आरोपी गिरफ्तार, 3.35 लाख का माल जब्त
अमरावती/दि.19 – आर्णी पुलिस ने अधीक्षक कुमार चिंता के मार्गदर्शन में नागपुर-तुलजापुर हाईवे के दशमेश पंजाबी ढाबे पर छापा मारकर नशीलें पदार्थों की खरीद-फरोख्त का भांडाफोड किया. हेरोइन, डोडा पॉउडर सहित लाखों का माल जब्त कर आरोपी सरबजीतसिंह उर्फ करण भुट्टासिंह ढिलोन और जगिरसिंग मख्त्यारसिंग सिंधू को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने गोपनीय जानकारी एकत्र कर उक्त छापा मारा. अड्डे से 18 ग्राम हेरोइन, 27 किलो डोडा पॉउडर जब्त किये गये. उनके विरुद्ध आर्णी थाने में नार्कोटिक्स एक्ट 1895 की धारा 8 (सी), 15 (बी), 21 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
यह कार्रवाई अपर अधीक्षक अशोक थोरात, एसडीपीओ सिद्धेश्वर भोरे, अपराध शाखा निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में सपोनि धीरज बांडे, मनीष गावंडे, उपनि शरद लोहकरे, संतोष भोरगे, कुणाल मुंडोकार, तेजाब रणखांब, सुभाष जाधव, रमेश राठोड, सुनील पंडागले, उपनि रवींद्र शिरामे, राजेश जाधव, नायब तहसील संतोष आदगुडवाड, कृषि अधिकारी आनंद बदखल और फॉरेंसिक टीम ने सफल की.





