अनिल अग्रवाल का मनोनीत सदस्य बनते ही मनपा परिसर में हजारों ने किया जोरदार स्वागत
संपादक अनिल अग्रवाल को समाज के सभी वर्गों से बधाई और अभिनंदन का तांता

* समर्थकों ने उठा लिया था कांधे पर, फूलमालाओं से लादा
* जबर्दस्त जोश, ढोल-ताशे और पटाखों से हर्ष व्यक्त
अमरावती/दि.20 – राजस्थानी हितकारक मंडल के अध्यक्ष तथा दैनिक अमरावती मंडल के संपादक, जिला मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल जुगलकिशोरजी अग्रवाल के आज अमरावती महापालिका के स्वीकृत सदस्य चुने जाने से समस्त समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है. अग्रवाल, माहेश्वरी, ओसवाल, राजस्थानी ब्राह्मण महासभा, राजपुरोहित महासभा और सभी राजस्थानी समाज बंधुओं सहित अनेक समाज के गणमान्य ने मनपा पहुंचकर अपने प्रिय लीडर की एक और उपलब्धि पर अपार आनंद व्यक्त किया. अनिल अग्रवाल का जोरदार स्वागत समर्थकों द्वारा किया गया. इस समय परकोटे के भीतर के हजारों लोगों के साथ ही विभिन्न क्षेत्र के मान्यवर अनिल अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे थे. ढोल-ताशे और पटाखों से आनंद व्यक्त करते हुए समर्थकों ने अपने प्रिय लीडर अनिल अग्रवाल को कंधे पर उठा लिया था.
अनिल अग्रवाल के चयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर संदेशों की भरमार है. अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल ने भी खुल दिल से सभी की बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अमरावती में समाज के हित में ठोस और दूरगामी सकारात्मक प्रयत्नों के कार्य करने की बात कही. कांग्रेस शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत, पूर्व महापौर विलास इंगोले, मनोज राजू भेले, आत्माराम पुरसवानी, जुबेर खान, राजू भाई पारेख, लालू सोनी, अनूप मरोडकर, एड. चंद्रशेखर डोरले, प्रतिक अनासाने, माणिक लोखंडे, नौशाद भाई, सोनिया लोखंडे, मोनी सेन, निकेश मरोडकर, गौरव भिमानी, अक्षय अनासाने, अजय पलसकर, सुनील वेदप्रकाश अग्रवाल, आदित्य ककरानिया, संजय झूनझूनवाला, धनंजय अग्रवाल, नंदा लोखंडे, धीरज उपाध्याय, राहुल शर्मा, रौनक सेन, मनीष डागा, महेश राठी, अनिल अग्रवाल (कपबशी), मनीष केडिया, विजय केडिया, विनोद सरकीवाला, संजय गोटी, चंदू केडिया, भरत चिरानिया, पवन भूत, दिनकर वैद्य, रौनक सेन, नवीन शर्मा, पवन केशरवानी, नितिन सेवक, निखिल बिजवे, मनीष अग्रवाल, सुनील नवरंग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश मित्तल, अजय चौधरी, गिरीष जालान, विक्रम सोनी, अथर्व वाटाणे, कुणाल ठाकुर, पंकज चौधरी, कन्हैया मित्तल आदि अनेक ने अनिल अग्रवाल को हाउस से बाहर निकलते ही फूलमालाओं से लाद और कंधे पर उठाकर उनका अद्भुत अभिनंदन किया.
* मनपा पहुंचे गणमान्य
अनिल अग्रवाल के अमरावती मनपा के मनोनीत सदस्य बनाये जाने की खुशखबर प्राप्त होते ही दोपहर 12.30 बजे राजस्थानी हितकारक मंडल के सचिव रामेश्वर गग्गड के नेतृत्व में सैकडों मान्यवर मनपा पहुंच गये थे. फूलों के बुके और मिठाई से अनिल अग्रवाल का मुंह मीठा कर बधाई व शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा. रामेश्वर गग़्गड (सचिव), पं. देवदत्त शर्मा, किशोर गोयंका, सुरेश साबू, उर्मिला कलंत्री (महिला अध्यक्ष), किरण मुंधड़ा, अमित मंत्री (युवा अध्यक्ष) प्रा.जगदीश कलंत्री, जुगलकिशोर गट्टानी, राजेंद्र सोमानी, कमलकिशोर मालानी, प्रा विजय भांगड़िया, सुरेश जैन, पुरुषोत्तम मूंधड़ा, रामेश्वर गग्गड, देवदत्त शर्मा, किशोर गोयनका, सुरेश साबू, उर्मीला कलंत्री, अमित मंत्री, प्रा. जगदीश कलंत्री, कमलकिशोर मालानी, प्रा. विजय भांगडिया, बंकटलाल राठी, गोपाल चांडक (श्रीनिवासा), अनिल नरेडी, अशोक सोनी, देवदत्त जोशी, गोपाल राठी (सायत), राजेंद्र मोहता, शांतिलाल कलंत्री, श्याम शर्मा (रक्तदान), मुकेश छाँगानी, संजय अग्रवाल (तलवेल), मुकेश लोहिया, एड. नंदकिशोर कलंत्री, प्रवीण चांडक, नौका महाराज, संदीप राठी, अजय मंत्री, हुक्मीचंद खंडेलवाल, रमेश साबद्रा, अनिल कोठारी, संजय मुनोत, संतोष कासट, किरन समरा, श्रीकिशन व्यास, खुशाल जोशी, राजेश मित्तल, गौरव लूणावत, एड. गोपाल बजाज, कृष्णकांत लाहोटी, प्रमोद राठी (भातकुली), घनश्याम वर्मा, कमल सोनी, राजेंद्र सोमानी, राजेंद्र केडिया, डॉ. रवींद्र खेतान, प्रकाश काकानी, संजय खंडेलवाल, विशाल राठी, विजय रोहतास, सुरेश ज. राठी, श्रीनिवास टवाणी (बाबूसेठ), अजय चौधरी, सुरेश रतावा, विजय खंडेलवाल (वीर हनुमान), विजुभाईजी खंडेलवाल, कमल खंडेलवाल, राजू चुड़ीवाला, संजय नवरंग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हनुमानसेठ अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, नीलेश डागा, नरेश तिवारी, विजय अग्रवाल (मामा), ओमप्रकाश चांडक, अशोक जाजू, आनंदीलाल डागा, रामप्रकाश गिल्डा, लक्ष्मीकांत आसोपा, राजेंद्र वर्मा, शरद कासट, विनोद राठी, जुगल भवरलाल राठी, प्रा. गिरीश डागा, प्रा. सीताराम राठी, आनंद मालपानी, जगदीश गग्गड़, गोपाल झंवर, नट्टू झंवर, डॉ. रवींद्र वाघमारे, शिवकुमार यादव, प्रवीण वाघमारे, अशोक यादव, राधिका अट्टल, उषा राठी, उषा मंत्री, सुमिता वर्मा, सरल सिकची, निशा जाजू, विजया निमावत, दिपिका मंत्री, लता आचार्य, विद्या खत्री, संगीता अग्रवाल, माया अग्रवाल, वनीता डागा, किरण मूंधडा, सारिका पंचारिया, रुची ककरानिया, रेखा दायमा, गीता दायमा एवम सम्पूर्ण अमरावती राजस्थानी समाज उमडा था.
* सभी समाज को जोरदार कार्यकाल की अपेक्षा
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय केडिया, माहेश्वरी पंचायत के सरपंच सुरेश साबू, पूर्व सरपंच प्रा. जगदीश कलंत्री, ब्राह्मण महासभा के रमेश उर्फ पप्पू छांगाणी, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य अनिल अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे थे. वहां हर्षोल्लास और आनंद व्यक्त किया गया. शहर के विविध क्षेत्रों के गणमान्य भी अनिल अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे थे. मान्यवरों ने आशा व्यक्त की कि, अग्रवाल का सुलझा हुआ नेतृत्व एवं दूरगामी सोच से निश्चित ही बढिया काम महापालिका के माध्यम से होगा. अमरावती विकास की डगर पर आगे बढेगा. सभी समाज के लोगों ने अनिल अग्रवाल के जोरदार कार्यकाल की आशा-अपेक्षा बोलकर बतायी.
* समाज हित में ठोस कार्य
मनपा मनोनीत सदस्य अनिल अग्रवाल ने प्राथमिक प्रतिक्रिया में कहा कि, अमरावती में समाजहित में ठोस कार्य करने पर उनका बल रहेगा. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति भी आभार व्यक्त किया कि, पार्टी ने उन्हें मनपा में बेहतरीन कार्यों हेतु भेजा है. अग्रवाल ने कहा कि, अपने संस्थागत व्यापक अनुभव वे मनपा में ठोस कार्यों के लिए उपयोग में लाएंगे.
* निभा रहे हैं अनेकानेक जिम्मेदारियां बखूबी
अनिल अग्रवाल अमरावती जिला मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष, अग्रसेन स्मारक समिति के अध्यक्ष, लैंड डेवलपर्स एण्ड बिल्डर्स एसो. के अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण संस्थान भाजी बाजार के ट्रस्टी, जीण माता, शाकंबरी माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित दैनिक अमरावती मंडल और आपली मातृभूमि के संपादक हैं. सभी जिम्मेदारियां अनिल अग्रवाल अपनी कुशलता से बखूबी निभा रहे हैं. उन्होंने जिस भी संस्था में कार्य किया, अपने स्पर्श से संस्था, संगठन को सोना बना दिया.





