अनेक महिलाओं का लैंगिक शोषण करनेवाले अशोक खरात की हुई एचआईवी जांच
जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

मुंबई/दि.28 – अशोक खरात ने अनेक महिलाओं के साथ लैंगिक शोषण किया रहने की बात सामने आने पर उसके माध्यम से एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी का संसर्ग फैलने का डर व्यक्त किया जा रहा था. इस कारण गिरफ्तारी की कार्रवाई करने के बाद अशोक खरात की एचआईवी जांच की गई. उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं.
विधि का कारण देते हुए अनिष्ठ का डर बताकर अनेक महिलाओं का लैंगिक शोषण करनेवाले भोदूबाबा अशोक खरात के कारनामें उजागर होने के बाद संपूर्ण राज्य में खलबली मच गई हैं. अशोक खरात के अनेक महिलाओं के लैंगिक शोषण करने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से इस प्रकरण की गंभीरता अधिक बढ गई थी. गिरफ्तारी की कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने अशोक खरात की एचआईवी जांच की थी. इस जांच की रिपोर्ट अब सामने आई हैं. साथ ही अशोक खरात की एचआईवी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं. अपने पास देवी शक्ति रहने का दावा करनेवाले अशोक खरात ने उसके पास समस्या का निवारण करने के लिए आनेवाली अनेक महिलाओं का विविध कारण बताते हुए कुछ बुरा होने का भय दिखाकर योनी शुध्दि जैसी विधि करने का बहाना बनाकर लैंगिक शोषण किया रहने की बात उजागर हुई थी. एक पीडित महिला द्बारा खरात के विरोध में शिकायत दिए जाने से इस संपूर्ण प्रकरण का पर्दाफाश हुआ था. साथ ही पुलिस ने पूरी सावधानी बरतते हुए जांच कर अशोक खरात को गिरफ्तार किया था.
अशोक खरात ने अनेक महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए जाने की बात उजागर होने से उसके माध्यम से एचआईवी जैसी गंभीर बिमारी का संसर्ग फैलने का भय व्यक्त किया जा रहा था. इस कारण गिरफ्तारी की कार्रवाई करने के बाद अशोक खरात की एचआईवी जांच की गई थी. अब इस जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं. साथ ही भोंदू बाबा अशोक खरात के करोडो की संपत्ति को देखते हुए अब उसके पीछे ईडी और कस्टम विभाग द्बारा जांच होने की संभावना हैं. खरात के व्यवहार के कागजपत्र इडी को दिए जानेवाले हैं. साथ ही उसके विदेश दौरे और विदेशी चलन व्यवहार की फॉरेक्स से जांच होनेवाली हैं. साथ ही उसके द्बारा तुर्किस्तान से लाए गए फर्निचर के मुताबिक भारी मात्रा में विदेश से लाए गए अन्य साहित्य पर कस्टम ड्यूटी भरी अथवा नहीं इस बाबत जांच की जानेवाली हैं. कुछ स्थानों पर व खुद संपत्ति के मालिक हैं. जबकि परिवार समेत भागिरदारी में जमीन हैं. दुर्लभ दिखाई देनेवाले नकली खडे, रत्न, पॉलिश किए इमली के बीज, नकली शद बेचकर हासिल की माया अब जांच के घेरे में हैं. यह आंकडा काफी बडा रहने से आयकर विभाग के साथ-साथ ईडी भी जांच करनेवाली हैं.