अशोक खरात के जीवन को खतरा
फाइल बंद करने के लिए कुछ भी हो सकता है

* जेल में सुरक्षा देने की अंजली दमानिया की मांग
मुंबई/दि.11 – उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के जीवन को खतरा है ऐसा अगर पत्र आया है तो उसकी जांच होनी चाहिए. सुनेत्रा पवार के जीवन को खतरा होगा तो अशोक खरात के जीवन को भी खतरा है ऐसा मुझे लगता है, कल खरात ने मैं जेल से बाहर नहीं आऊंगा, मेरा कुछ भी अच्छा-बुरा हो सकता है ऐसा बयान दिया, हमें भी वही डर है, ऐसा सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने कहा है.
अंजली दमानिया ने कहा कि अशोक खरात का मामला खत्म करने के लिए जेल में उसके जीवन को खतरा है इसमें कोई शक नहीं है. खरात को इतनी बातें पता होंगी कि वह बाहर न आए इसलिए उसका कुछ भी अच्छा-बुरा किया जाएगा ऐसी डर उसे भी और हम सबको है. मामला दबाना होगा तो उसके जीवन के साथ कुछ भी करके फाइल बंद की जाएगी. ऐसा नहीं होना चाहिए इसलिए उसे सुरक्षा दी जाए यह हमारी मांग है. राज्य में रोज नए भोंदू बाबाओं के मामले सामने आ रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं ऐसा सवाल उठ रहा है.
* सुनेत्रा पवार के जीवन को खतरा?
राज्यभर में चर्चित भोंदू अशोक खरात मामले ने अब एक और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के पास बीड जिले के एक व्यक्ति ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के जीवन को खतरा होने का दावा किया गया है और यह खतरा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से होने का उल्लेख किया गया है. इस शिकायत से राजनीतिक हलकों और पुलिस तंत्र में बड़ी हलचल मच गई है.
* खरात का बयान क्या
नाशिक के चर्चित भोंदू बाबा अशोक खरात मामले में जांच तेज हो गई है और पुलिस की लगातार पूछताछ से खरात मानसिक रूप से टूट गया है ऐसी जानकारी सामने आई है. विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा रोज घंटों तक चलने वाली पूछताछ से उस पर बड़ा मानसिक दबाव बना है ऐसा कहा जा रहा है. इसी पृष्ठभूमि पर पूछताछ के दौरान उसने, मैं यहां से बाहर निकलूंगा ऐसा नहीं लगता, मेरी मौत यहीं है, ऐसा बयान दिया है ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है.





