अशोक खरात की पत्नी फरार
जारी हुआ लूक आउट नोटिस

* विदेश भाग जाने की आशंका
नाशिक/दि.2 – सिन्नर के ढोंगी बाबा अशोक खरात प्रकरण ने प्रदेश में तूफान मचा रखा है. 10 महिलाओं ने खरात के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच शुरु कर दी है. उसकी पत्नी कल्पना खरात को फरार घोषित किया गया है. हालांकि विशेष जांच दल ने खरात के बेटे को गिरफ्तार किया है. किंतु पत्नी कल्पना का लूक आउट नोटिस जारी किये जाने की जानकारी दी गई.
यह भी आशंका जतायी गई कि, कल्पना खरात कही विदेश न भागी हो. देश के सभी विमानतलों पर संबंधित व्यक्ति के विदेश प्रवास पर प्रतिबंध रहता है. शिर्डी पुलिस कल्पना खरात को खोज रही है. उस पर किसानों से धोखा करने के साथ साहूकारी का भी अपराध दर्ज किये जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, अशोक खरात भी फॉरेन भागने की फिराक में था. उससे पहले पुलिस ने उसे समय रहते दबोच लिया. किंतु अब अनेक दिनों से कल्पना खरात कही नहीं मिल रही है. उधर अशोक खरात को 8 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश कोर्ट ने दे दिया है. वीडियो कॉन्फरंस के माध्यम से पुलिस ने खरात को अदालत में प्रस्तुत किया था. सुनवाई पश्चात एक प्रकरण में कोर्ट ने उसकी कस्टडी बढा दी.





