आश्रमशाला के विद्यार्थी की तालाब में डूबकर मौत

शुक्रवार 27 मार्च की घटना

कुरखेडा/ दि.28 – तहसील अंतर्गत आनेवाले वडेगांव स्थित क्रांतिवीर नारायण सिंह उईके आदिवासी आश्रमशाला में कक्षा 2 में शिक्षारत 8 वर्षीय वेदांत शंकर पदा (नवेझरी) के रहनेवाले विद्यार्थी की तालाब में डूबकर मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार 27 मार्च को घटी.
पुलिस द्बारा दी गई जानकारी के अनुसार वेदांत शुक्रवार 27 मार्च को दोपहर 3 बजे के आसपास आश्रम शाला से 4 मित्रों के साथ शाला के नजदीक तालाब की दिशा में लघुशंका के लिए गया था. इसी दौरान तालाब के किनारे खेलते समय उसका पैर घसर गया और वह पानी में जा गिरा. उसको पानी में गिरता देख वहां उपस्थित विद्यार्थियों ने शोर मचाया. शोर सुनकर शाला अधीक्षक एच. डी. टेंभुर्णे व अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और उसे तालाब से बाहर निकाला व स्थानीय उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया.

 

Back to top button