‘अमरावती मंडल’ का आकलन एक बार फिर साबित हुआ सही

20 मार्च को ही आयुक्त सौम्या शर्मा के तबादले की जताई थी संभावना

अमरावती/दि.3 – अमरावती मनपा की आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक आज शुक्रवार 3 अप्रैल से प्रसूति हेतु मातृत्व अवकाश के तहत लंबी छुट्टी पर चली गई है. जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उनके स्थान पर अमरावती महानगर पालिका के आयुक्त के तौर पर वर्षा लढ्ढा की नियुक्ति की गई है और कल 2 अप्रैल को राज्य के 25 आईएएस अधिकारियों के ‘जनरल ट्रांसफर’ हेतु जारी आदेश के जरिए महाराष्ट्र कृषि शिक्षा व अनुसंधान परिषद (पुणे) की सदस्य सचिव वर्षा लढ्ढा को अमरावती महानगर पालिका के आयुक्त पद पर स्थलांतरित किया गया है. इसके साथ ही दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्वारा करीब 15 दिन पहले जताया गया कयास पूरी तरह से सही व सटीक साबित हुआ है.
बता दें कि, राजनीतिक व प्रशासकीय क्षेत्र पर हमेशा ही अपनी मजबूत पकड रखनेवाले दैनिक ‘अमरावती मंडल’ ने विगत 20 मार्च को ही खबर प्रकाशित करते हुए संभावना जताई थी कि, मार्च एंडींग के आसपास मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा मातृत्व अवकाश पर जानेवाली हैं, ऐसे में उनके अवकाश पर जाते ही ‘जनरल ट्रांसफर’ के तहत उनके स्थान पर महानगर पालिका में नए आयुक्त की नियुक्ति होगी. करीब 15 दिन पहले ‘अमरावती मंडल’ द्वारा जताई गई यह संभावना गत रोज उस समय पूरी तरह से सही साबित हुई, जब आयुक्त सौम्या शर्मा के मातृत्व अवकाश पर जाने के चलते रिक्त हुए मनपा आयुक्त पद पर महाराष्ट्र कृषि शिक्षा व अनुसंधान परिषद की सदस्य सचिव वर्षा लढ्ढा की तबादले पर नियुक्ति की गई. वहीं आयुक्त सौम्या शर्मा को नई नियुक्ति हेतु फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. क्योंकि वे अगले कुछ माह तक मातृत्व अवकाश पर है. 15 दिन पहले ‘अमरावती मंडल’ द्वारा जताए गए कयास के अनुरुप ही कल 2 अप्रैल को राज्य सरकार द्वारा आईएएस अधिकारियों के सामान्य तबादलों के संदर्भ में आदेश व सूची जारी किए गए और इस ‘जनरल ट्रांसफर’ के तहत 3 अप्रैल से अवकाश पर जा रही आयुक्त सौम्या शर्मा के स्थान पर नए आयुक्त के तौर पर वर्षा लढ्ढा की नियुक्ति की गई. इसके साथ ही ‘अमरावती मंडल’ द्वारा पखवाडा भर पहले जताया गया अनुमान सही व सटीक साबित हुआ. साथ ही इस जरिए ‘अमरावती मंडल’ की राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्र पर रहनेवाली नजर व पकड भी पूरी मजबूती के साथ दिखाई दी.

Back to top button