जिप उर्दू कन्या शाला में नये मुख्याध्यापक का पदग्रहण समारोह
फारूक सर ने ग्रहण किया विधिवत पदभार

खोलापुर/दि.1- स्थानीय जिप उर्दू कन्या शाला में मुख्याध्यापक शेख रूस्तम की सेवानिवृत्ति के बाद नये मुख्याध्यापक के पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें उच्च श्रेणी मुख्याध्यापक के तौर पर फारूक सर ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर शेख रूस्तम सर के कार्यकाल की सभी उपस्थित शिक्षकों व मान्यवरों ने सराहना की. रूस्तम सर ने अपने अल्प कार्यकाल में विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक सुधार के साथ पोषक आहार व्यवस्था को सुचारू किया. इसके अलावा विद्यालय परिसर में बोरिंग करवाकर पेयजल की व्यवस्था की तथा वॉटर फिल्टर व सोलर सिस्टम भी लगाए.
समारोह में उपस्थित सभी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि नये मुख्याध्यापक फारूक सर भी रूस्तम सर के कार्यो को आगे बढाते हुए विद्यालय के विकास को नई दिशा देंगे. समारोह में शाला समिति अध्यक्ष साजिद शाह सदस्य इमरान भाई सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे. समारोह का संचालन सनेआ, तसमीम ने किया व आभार सायमा जरीन ने माना. इस दौरान राशिद सर, शफीक सर, इरशाद सर, जुबेर सर ने भी शेख रूस्तम के कार्यकाल के अनुभव सांझा करते हुए उनके कार्यो की प्रशंसा की.





