नशे में धूत युवक का पुलिस पर हमला
पीएसआई की वर्दी फाडी, मामला दर्ज

नागपुर/दि.7 – घरेलू विवाद की पुलिस स्टेशन में शिकायत देने गए शराब के नशे में धूत व्यक्ति ने पुलिस पर हमला कर उनकी वर्दी फाड दी. यह घटना गिट्टी खदान पुलिस स्टेशन में घटित हुई. इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं.
जानकारी के मुताबिक अनिल श्रीराम निंबुलकर उर्फ समीर पठान (40) यह बुधवार 4 फरवरी की रात 11.30 से 12 बजे के दौरान अपनी सांस समशुन मिसो मो. ईस्माईल के साथ घरेलू कारण पर से विवाद होने के कारण गिट्टी खदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने गया था. उस समय वह शराब के नशे में धूत था. पुलिस स्टेशन में वह सांस को बडी आवाज में गालीगलौच करता रहने से नाईट ड्यूटी पर तैनात पीएआई चांद खान साहेब खान पठान ने उसे समझाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रामक होते हुए वह पीएसआई से भीड गया. पीएसआई की वर्दी फाडकर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की. इस कारण शासकीय काम में दुविधा निर्माण करने के प्रकरण में चांद खान पठान द्बारा दी गई शिकायत के आधार पर गिट्टी खदान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.





