परतवाडा में व्यापारी पर जानलेवा हमला
दुकान संचालक और एक कर्मचारी घायल

परतवाडा/दि.25 – स्थानीय गुजरी बाजार परिसर के राज बुक डिपो नामक प्रतिष्ठान पर एक व्यक्ति ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में संचालक खंडेलवाल बंधु और उनका एक कर्मचारी गंभीर यप से घायल हो गए. उन पर अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानलेवा हमले की यह घटना 24 मार्च को घटित हुई. इस संपूर्ण घटना का व्यापारी संगठना ने निषेध कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग रात को परतवाडा थाना परिसर में एकजुट होकर की. मंगलवार को एक व्यक्ति हाथ में लोहे का रॉड लेकर प्रतिष्ठान में घुस गया. उसने अचानक खंडेलवाल बंधुओं पर हमला कर दिया. करीबन 15 मिनट तक इस व्यक्ति ने दुकान में तोडफोड कर परिसर में दहशत निर्माण की. अचानक हुए इस हमले के कारण गुजरी बाजार के व्यापारियों में दहशत निर्माण हो गई हैं.
* गैर जमानती मामला दजर्र् करने की मांग
इस घटना का निषेध करने के लिए अचलपुर तहसील की ऑल ट्रेडर्स एसोसिएशन सामने आई हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने परतवाडा के थानेदार को ज्ञापन सौंपा. संबंधित आरोपी पर कडी कार्रवाई कर गैर जमानती मामला दर्ज करने की मांग की हैं.
* आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करें
दुकान में घुसकर हमला करनेवाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग व्यापारी संगठना की तरफ से की गई हैं. परतवाडा थाने में शिकायत दर्ज की गई हैं.
– अजय अग्रवाल,
अध्यक्ष व्यापारी एसोसिएशन, परतवाडा





