घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर

गाडगे नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर की घटना

अमरावती /दि.13- शहर में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढता जा रहा है. रविवार मध्यरात्रि को गाडगे नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में रहने वाले एक 65 वर्षीय व्यक्ति के घर में घुसकर युवक ने तीक्ष्ण हथियार से जानलेवा हमला कर उनकी हत्या करने का प्रयास किया. इस घटना से परिसर में दहशत का वातावरण है. इस घटना से पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल उठने लगे है.
जानकारी के मुताबिक सरस्वती नगर में रहने वाले नरेंद्र मोतीराम निरगुले (65) के घर के पास गीतों का कार्यक्रम शुरु था. इस कार्यक्रम ेके दौरान एक छोटे बच्चे को धक्का लग गया. इस मामूली कारण पर से विवाद हो गया और इस विवाद के चलते मारपीट हुई. गुस्से में युवक ने निरगुले के घर घुसकर नरेंद्र निरगुले पर तीक्ष्ण हथियार से सपासप वार कर दिये और उसकी हत्या करने का प्रयास किया. इस हमले के बाद आरोपी वहां से भाग गया. हमले में गंभीर रुप से घायल नरेंद्र निरगुले को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जाती है. इस घटना के कारण परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही गाडगे नगर पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा. जख्मीी का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया गया. 11 अप्रैल की रात लक्ष्मी नगर परिसर में एक युवक की हत्या होने के बाद दूसरे दिन सरस्वती नगर में 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति पर घर में घुसकर हमला कर उसकी हत्या किये जाने की घटना को लेकर नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त है. मामले की जांच गाडगे नगर पुलिस कर रही है.

Back to top button