चाकू से पेट में वार करने हत्या का प्रयास

परतवाडा युवक पर हमला, मामला दर्ज

परतवाडा /दि.13 – परतवाडा शहर के रवि नगर परिसर में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किये जाने की घटना उजागर हुई है. इस प्रकरण में परतवाडा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 10 मार्च की रात 9 से 10 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई. जख्मी युवक का नाम सागर रामेश्वर विजयकर (33) है.
जख्मी सागर विजयकर को आरोपियों में से एक ने फोन कर घटनास्थल पर बुलाया. सागर अपनी दुपहिया से वहां पहुंचा. तब आरोपी सूरज उर्फ गल्ला ठाकुर (28), अजय तायडे (32), रोहित उर्फ चोचू मरस्कोल्हे (29) और एक अनजान व्यक्ति ने उसे पकडा. आरोपी सूरज ठाकुर ने चाकू से सागर के पेट पर वार किये. इस अवसर पर अन्य आरोपियों ने उसे जान से मार डालने की बात करते हुए सागर को लाथों घुसों से बेदम पीटा. सागर विजयकर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर परतवाडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. शुभम कुमार के मार्गदर्शन में थानेदार सूरज म्हस्के और पीएसआई सविता कुवारे कर रहे है. अभी तक किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Back to top button