जलयुक्त शिवार के कामों का बाहरी संस्था द्वारा ऑडिट

अमरावती/दि.5 – महत्वपूर्ण ‘जलयुक्त शिवार अभियान 2.0’ अंतर्गत जिले में विविध जलसंधारण कामों की गुणवत्ता और परिणामकारकता की बाहरी संस्था के माध्यम से जांच की जा रही है. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियुक्त समिति ने इन कामों के मूल्यांकन के लिए दो अभियांत्रिकी संस्था का चयन किया है, प्रत्यक्ष स्थान निरीक्षण की भी शुरुआत हो चुकी है.
जिले में हुए कामों का निष्पक्ष मूल्यांकन हो, इसके लिए सिपना कॉलेज ऑफ इंजिनिअरिंग अँड टेक्नॉलॉजी, अमरावती और प्रो. राम मेघे इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी अँड रिसर्च, बडनेरा इन दो संस्थाओं की नियुक्ति की गई है. इन संस्थाओं का तज्ञ पथक जिले में प्रशासकीय मान्यता मिले कामों का ऑडिट कर रहा है. अभियान अंतर्गत विविध शासकीय यंत्रणा द्वारा किए गए काम इस मूल्यांकन के कक्ष में है. इसमें नाला गहराईकरण व चौडीकरण, सिमेंट नाला बांध व नाले से गाद निकालना, कुआं पुनर्भरण व रिचार्ज शाफ्ट के काम, खेततालाब, नदी पुनरुज्जीवन व गहराईकरण के साथ डोह निर्मिती का समावेश है.
मूल्यांकन केवल कामों की भौतिक स्थित जांचने तक ही सीमित न होकर इसमें तकनीकी बातों को विशेष महत्व दिया जा रहा है. मुख्यत: कामों की गुणवत्ता, भौतिक स्थिति, अभियान पूर्व की भूजल स्थिति, अभियान पश्चात भूजल स्थिति, गांव जल परिपूर्ण होने संबंधी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को पेश की जाएगी, ऐसा उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर घ्यार ने बताया.

Back to top button