ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो पलट गया, युवक की मौत

एक गंभीर, चालक फरार

* टाकरखेडा पूर्णा मार्ग की घटना
अमरावती/ दि. 11 – मंगलवार 10 फरवरी की रात शादी समारोह से लोट रहे युवकों का ऑटो ट्रैक्टर की टक्कर से पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में ऑटों में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सुभाष रविन्द्र पंडित (26, टाकरखेडा, पूर्णा ) के रूप में हुई हैं. वही ऑटों में सवार उसका दोस्त प्रशीक राजेश इंगले (23), गंभीर रू से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार टाकरखेडा गांव के कुछ युवक मंगलवार 10 फरवरी की रात शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सडक पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

* अज्ञात वाहन की टक्कर, एक गंभीर
बडनेरा से मुर्तिजापुर मार्ग पर मंगलवार 10 फरवरी की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया. हालांकि घायल की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान न होने के कारण इलाज में भी परेशानी सामने आ रही है. जिला अस्पताल के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.

Back to top button