अविनाश मार्डीकर ने रविवार को संभाला स्थायी समिति अध्यक्ष का पद

विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके की उपस्थिति

* जुटे महापालिका के बजट की तैयारी में
अमरावती / दि.9 महापालिका के नवनिर्वाचित स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर का पदग्रहण समारोह रविवार 8 मार्च की सुबह 11 बजे अमरावती महानगरपालिका के स्व. सुदाम काका देशमुख सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में महापौर श्रीचंद तेजवानी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव (संगठन) तथा विधायक संजय खोडके , अमरावती की विधायक सुलभाताई खोडके , पक्षनेता चेतन गावंडे, गटनेता, नगरसेवक और नगरसेविकाएं विशेष रूप से उपस्थित थे. मान्यवरों के हाथों नवनिर्वाचित स्थायी समिति सभापति सभापति अविनाश मार्डीकर का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई. विधायक सुलभाताई खोडके ने अमरावती की आर्थिक उन्नति के लिए महानगरपालिका के माध्यम से विकास कार्यो को गति देने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की आधारभूत सुविधाएं महिला स्वावलंबन, बचत समूहों का सशक्तिकरण और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने से शहर की आर्थिक प्रगति अधिक तेज होगी.
विधायक संजय खोडके ने अपने संबोधन में अमरावती शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महानगरपालिका की विभिन्न विकास योजनाओं से शहर की आर्थिक उन्नति को गति मिलेगी.
शहर के सर्वांगीण विकास का संकल्प
पदग्रहण के बाद अपने मनोगत में स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर ने अमरावती शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विधायक संजय खोडके और विधायक सुलभाताई खोडके ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है. उसे सार्थक साबित करने के लिए वे ईमानदारी से प्रयास करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शासन और महानगरपालिका प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक उपाय योजनाएं लागू की जायेगी. इस दौरान यश खोडके, नगरसेवक एड. प्रशांत देशपांडे, प्रा. संजय तीरथकर, नगरसेविका ममता आवारे, स्मिता सूर्यवंशी, प्रियंका पाटणे, मीनल सवई, नगरसेवक प्रशांत वानखडे, चंदू खेडकर, गुर्ड्डू धर्माले, मनीष बजाज, नजीम खान, करीम खान, भोजराज काले, पूर्व महापौर किशोर शेलके, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अमरावती अध्यक्ष प्रशांत डवरे, दिलीप शेलोटकर, उत्तमराव शिंगणापुर, प्राचार्य ओम प्रकाश भगत, राजेश जवंजाल, भीमटेकडी के अध्यक्ष उमेश सहारे, प्रवीण आकोडे, श्याम दलवी, संजय यादव, नीलेश कंचनपुरे, कैप्टन निखिल जवंजाल, सुधाताई ठाणेकर, अक्षय चव्हाण, सोनू कपले, पांडुरंग चंडिकापुरे, पप्पू खत्री, किशोर भुयार, किशोर देशमुख, नीलेश शर्मा, भाउ सगणे, छोटू पाटिल, संजय कुकरेजा, कमल खत्री, बबन कापडी, दीपक उत्तराधी,जीतू ठाकुर, विशाल कुलकर्णी, विशाल खोडके,उपायुक्त नरेंद्र वानखडे, उपायुक्त योगेश पीठे, मुख्य लेखा परीक्षक श्यामसुंदर देव, मुख्य लेखाधिकारी दत्तात्रय फिस्के, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, नगरसचिव संदीप वडुरकर, विविध पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्याा में उपस्थित थे.

 

Back to top button