विश्व कर्करोग दिन निमित्त जनजागरूकता कार्यक्रम

सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में आयोजन

अमरावती/दि.5 -विश्व कर्करोग दिन निमित्त सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के बारे में जनजागरण करना तथा जल्द से जल्द जांच व योग्य उपचार का महत्व मरीजों और वैद्यकीय कर्मचारियों तक पहुंचाना यह था. इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. अतुल यादगिरे, डॉ. रोहित मुंदडा, डॉ. माधुरी गाडेकर तथा ऑन्को गायनॅकोलॉजिस्ट डॉ. भावना सोनटक्के ने मार्गदर्शन किया. उन्होंने कैंसर के प्रकार, लक्षण, प्रतिबंधक उपाययोजना और आधुनिक उपचारपद्धती इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी.
डॉ. अतुल यादगिरे ने कैंसर का समय पर निदान होने पर उपचार अधिक प्रभावी होता है, ऐसा कहा. तथा डॉ. रोहित मुंदडा ने बदलती जीवनशैली, तंबाकू का सेवन व गलत खान-पान से कैंसर का खतरा बढने की बात कही. कार्यक्रम दौरान डॉ. माधुरी गाडेकर ने रक्त के कैंसर के बारे में जनजागृति का महत्व स्पष्ट किया. वहीं डॉ. भावना सोनटक्के ने महिलाओं को नियमित जांच कितनी आवश्यक है, इस बारे में मार्गदर्शन किया. इसी तरह डॉ. आदित्य भागवत ने कीमोथेरेपी के बारे में मार्गदर्शन किया. सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में महात्मा जोतिबा फुले जन आरोग्य योजना अंतर्गत कर्करोग शल्यक्रिया नि:शुल्क की जाती है, इस बारे में जानकारी दी गई.
विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अमोल नरोटे और विशेष कार्य अधिकारी डॉ. मंगेश मेंढे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस समय डॉ. आयुष हेडा, डॉ.रणजित मांढवे, डॉ.भूषण मुंदडा, डॉ.अमित बागडिया, डॉ.तृप्ती जवादे, डॉ.सत्यम सत्यार्थ, डॉ. मनीष नाथणकर, डॉ.तेजश्री कीनखेडे, डॉ. अलकेश गुल्हाने, डॉ. किरण परिसे, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. अभिनव, डॉ. स्नेहल चव्हाण, डॉ. सपना गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ मंगल मगरदे, ज्योती काले, कविता बेरड, शालू केवाले, नंदा टेटु, एनसीडी विभाग के दिनेश हिवराले ने मार्गदर्शन किया.

Back to top button