बच्चू कडू की संघर्ष यात्रा से आदिवासियों में जागी न्याय की उम्मीद

समाधान नहीं निकलने पर करेंगे वन मंत्री के बंगले का घेराव

* 40 गांवों के आदिवासी पीढियों से बंधक समान
चिखलदरा /दि.5 – पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पक्ष के सर्वेसर्वा बच्चू कडू की मेलघाट संघर्ष यात्रा के पांचवें दिन में प्रवेश करने के साथ दोनों तहसीलों धारणी तथा चिखलदरा के सैकडों गांवों के आदिवासियों को इंसाफ की उम्मीद जागी है. उसी प्रकार बच्चू कडू अपना आक्रमक अंदाज कायम रखे हुए है. आदिवासियों की समस्याओं की निराकरण नहीं होने की दशा में प्रदेश के वन मंत्री के बंगले का घेराव करने की घोषणा प्रहार कर चुका है. 30-40 गांवों के आदिवासी बंधक समान जीवन जी रहे हैं. उनके गांव मेलघाट बाघ परियोजना से सटे या उसके बफर झोन में आते हैं.
* कडू ने की है सुविधाओं की डिमांड
मेलघाट के दर्जनों गांवों के जनजातिय लोग वर्षों से बगैर सुविधाओं के जीवन जी रहे हैं. उन्हें सडक, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को दिलाने के वास्ते कई बार कई दलों और नेताओं ने आंदोलन किये. किंतु कोई असर नहीं पडा. उसी प्रकार वनविभाग के कानून भी आडे आते रहे हैं. ऐसे में कडू ने आरपार की लडाई के अंदाज में 250 किमी पैदल संघर्ष यात्रा छेड दी.
* वनविभाग हाई अलर्ट पर
सेमाडोह से निकली बच्चू कडू की पदयात्रा के दौरान देखा गया कि, सबसे ज्यादा सावधान की मुद्रा में वनविभाग के अधिकारी व कर्मी थे. सैकडों की संख्या में गार्ड से लेकर रेंजर तक सभी यूनिफार्म में बंदोबस्त में तैनात नजर आये. उनकी मुद्रा अलर्ट की दिखाई दी. ऐसे ही पुलिस महकमा भी एसडीपीओ गरुड के मार्गदर्शन में मस्तैद नजर आया. चिखलदरा के थानेदार मांटे, पीएसआई पाटिल सहित सीआरपीएफ की गाडी लगातार यात्रा पर बारीक नजर रखी थी.
चिखलदरा के जनुना में सबसे ज्यादा लोग वनविभाग से नाराज नजर आये. जारिदा पहुंचने पर बच्चू कडू ने ऐलान कर दिया कि, वे वरिष्ठ अधिकारियों से ही चर्चा करेंगे. आखिर शाम 5 बजे प्रादेशिक वनविभाग की डीसीपी नीता तट्टे पहुंची और उन्होंने सभी समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया. रात 8 बजे बच्चू कडू वहां से हटे.
उन्होंने चिखलदरा पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा से संवाद किया. इस समय पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष नारायण येवले, शहर अध्यक्ष विनायक येवले, सचिव मारोती पाटणकर, विन्सेंट चंदामी, अबोद चव्हाण, मोहसीन शेख, मोहन गायन, आकाश जायस्वाल सभी पत्रकार उपस्थित थे.

Back to top button