बालराजे आवारे पाटील गिरफ्तार
कुंभेफळ स्थित उनके घर से पुलिस ने लिया हिरासत में

सोलापुर/ दि.4- वडीगोद्री – सोलापुर के अंजनगांव में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने वाले अंबड तालुका के महाकाला गांव के बालराजे आवारे पाटील को शनिवार दोपहर 12 बजे करमाड पुलिस ने कुंभेफल स्थित उनके घर से हिरासत में लिया है.
अंबड तालुका के महाकाला गांव के बालराजे आवारे पाटील ने शनिवार को महाकाला से हजारों की संख्या में अंजनगांव जाने की चेतावनी दी थी. इसी पृष्ठभूमि में शनिवार सुबह से वडीगोद्री और महाकाला इलाके में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था.





