मनपा में बालशास्त्री जांभेकर जयंती मनाई

अमरावती/दि.21 शुक्रवार 20 फरवरी को बालशास्त्री जांभेकर जयंती निमित्त माल्यार्पण कार्यक्रम अमरावती मनपा में संपन्न हुआ. इस निमित्त महापौर श्रीचंद तेजवानी के हाथों बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में किया गया.
इस अवसर पर उपमहापौर सचिन भेंडे, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक, सभागृह नेता चेतन गावंडे, विपक्ष नेता विलास इंगोले, गट नेता अविनाश मार्डीकर, गट नेता नाना आमले, गट नेता शेख हमीद शेख वाहेद, गट नेता डॉ. राजेंद्र तायडे, अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, उपायुक्त योगेश पीठे, उपायुक्त नरेंद्र वानखडे, सभी नगरसेवक, नगरसेविका, अधिकारी व कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button