बाथरुम में गिरने से बैंक कर्मी की मौत
राजापेठ थाना क्षेत्र के चक्रधर नगर की घटना

अमरावती/दि.13– राजापेठ थाना क्षेत्र के गोपाल नगर के चक्रधर नगर में महादेवराव मार्गे के घर में किराये से रहने वाले बैंक कर्मचारी अमित लक्ष्मीकांत देशमुख (46) की बाथरुम में गिरने से मृत्यु हो गई.
जानकारी के मुताबिक अमित देशमुख यह मूल सावनेर निवासी है और अरविंद बैंक के कर्मचारी थे. वे गोपाल नगर के चक्रधर नगर में महादेवराव मार्गे के घर में पिछले कुछ महीनों से किराये से रहते थे. गुरुवार को बैंक में एक कार्यक्रम था. रात को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपने घर लौट आये. उस समय उनका खाना भी आ चुका था. खाना खाने से पहले वे नहाने के लिए बाथरुम में गये और नल चालू किया. उसी दौरान वे बाथरुम में गिर पडे और वहीं उनकी मृत्यु हो गई. नल चालू रहने के कारण घर की पानी की टंकी खाली हो गई. अगले दिन सुबह मकान मालिक बाथरुम जाने पहुंचे तब पानी की टंकी खाली होने से उन्होंने टंकी भर दी. लेकिन कुछ समय बाद टंकी फिर खाली हो गई. इस कारण उन्हें संदेह हुआ. इस कारण वे उपरी मंजिल पर स्थित देशमुख के कमरे में गये, जहां दरवाजा अंदर से बंद था. खिडकी से झांककर देखा तो अमित देशमुख बाथरुम में गिरे दिखाई दिये. उन्होंने तत्काल राजापेठ पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस के दल न ेघटनास्थल पहुंचकर दरवाजा तोडकर भीतर प्रवेश किया. जहां अमित देशमुख मृतावस्था में दिखाई दिये. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. पुलिस को आशंका है कि, अमित देशमुख की मृत्यु दिल का दौरा पडने से हुई होगी. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.





