बारामती उपचुनाव
कांग्रेस प्रत्याशी ने मैदान से हटने रखी शर्त

* अजीत पवार विमान दुर्घटना का दर्ज हो अपराध
पुणे /दि.8- पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट की उपचुनाव ने अब अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है. बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार एड. आकाश विश्वनाथ मोरे ने शर्त रखी है कि, अजीत दादा विमान दुर्घटना हादसे में महाराष्ट्र में अपराध दर्ज किया जाए तो वे अपना नामांकन पीछे ले सकते हैं. अजित पवार के विमान दुर्घटना की गहन जांच होकर महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया, तो मैं चुनाव से पीछे हटने के लिए तैयार हूं, ऐसा चौंकाने वाला बयान आकाश मोरे ने दिया है. इससे अब चर्चाओं को जोर मिल गया है.
मैं चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर आज भी कायम हूं. लेकिन पार्टी जो आदेश देगी, वह मुझे स्वीकार होगा. मेरी केवल एक ही मांग है कि अजित पवार की विमान दुर्घटना के संबंध में महाराष्ट्र में विधिवत मामला दर्ज किया जाए. अगर यह मांग पूरी हुई, तो मैं बारामती उपचुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए तैयार हूं, ऐसा कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने कहा है.





