बीड में तहसील मुंडे एसीबी के जाल में
साालवंसी हेतु मांगे थे 50 हजार

बीड /दि.20- सालवंसी प्रमाणपत्र देने 50 हजार की घूस मांगने के आरोप में एसीबी ने आज परली के तहसीलदार व्यंकटेश मुंडे को पकडा है. जिससे बीड जिले में खलबली मची है. दरअसल तहसीलदार मुंडे को एसीबी के जाल की भनक लग गई और उन्होंने रिश्वत के 20 हजार स्वीकार करने में टालमटोल की. समाचार लिखे जाने तक एसीबी अपनी कार्रवाई कर रही थी. अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
जानकारी के अनुसार व्यंकटेश मुंडे ने शिकायतकर्ता से 50 हजार मांगे थे. बाद में सौदा 20 हजार में तय हुआ. जब वह 20 हजार लेकर मुंडे के पास गये तो मुंडे को शिकायतकर्ता की हलचल पर शक हुआ. उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया. एसीबी ने आवश्यक सभी सबूत जमा कर व्यंकटेश मुंडे को अपने ताबे में लिया है. इस कार्रवाई से राजस्व प्रशासन में खलबली मची है.





